मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

झटकाः रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन को लगा जबरदस्त झटका, सुप्रीम कोर्ट ने भी जमानत देने से किया इनकार

---Advertisement---

रांचीः सेना के कब्जेवाली 455 डिसमिल जमीन फर्जीवाड़े में जेल में बंद निलंबित आईएएस अधिकारी सह रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन को शुक्रवार को जबरदस्त झटका लगा है। शीर्ष अदालत ने भी छवि रंजन को सेना की जमीन फर्जीवाड़े में जमानत देने से इनकार कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने उनकी ओर से दाखिल जमानत याचिका सुनवाई पश्चात खारिज कर दी है। जिससे जेल से निकले के मनसूबे पर पानी फिर गया है। कारण चेशायर होम जमीन फर्जीवाड़े में झारखंड हाईकोर्ट से जमानत मिल चुकी है। अगर सेना जमीन फर्जीवाड़े में जमानत मिल जाती तो वह जेल से बाहर निकल आते। लेकिन ऐसा नहीं हो सका।

कहा जाए तो कम से कम पांच से छह महीने और जेल में बीताने के बाद ही आगे बाहर निकलने के बारे में सोच सकेंगे। ऊधर सूत्रों से मिली जानकारी के तहत यह बात सामने आ रही है कि उक्त मामले में छवि रंजन पर आरोप तय कर दिया गया है। साथ ही उक्त मामले में ईडी ने तेजी से सुनवाई प्रारंभ कर दी है। दो गवाहों को भी प्रस्तुत कर चुकी है। अब यहां ईडी को बड़ी चुनौती है कि मामले में अन्य गवाहों को कोर्ट में प्रस्तुत करें। अगर ऐसा हुआ तो उनकी मुश्किलें कम नहीं होगी। यह सब समय ही बताएंगा कि छवि रंजन का क्या होता। यहां बता दें कि छवि रंजन की सेना जमीन फर्जीवाड़े में 4 मई 2023 को गिरफ्तारी हुई थी। तब से वह जेल में ही हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

supreme-court

SC News: गैर सरकारी स्कूलों में RTE लागू करने के मामले में केंद्रीय शिक्षा सचिव को बनाया प्रतिवादी

supreme-court

SC News: ब्रेकअप के हर रिश्ता रेप नहीं, SC ने कहा- ऐसे में पुरुषों की आजादी पर लग जाएगा पहरा

SC News: Supreme Court orders Anant Singh to surrender by December 1 in the Dularchand Yadav murder case

SC News: दुलारचंद यादव हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट ने रोकी अनंत सिंह की जमानत, 1 दिसंबर तक सरेंडर का आदेश

supreme_court_of_India

SC News: सहायक आचार्य नियुक्ति: संशोधित परिणाम आदेश का अनुपालन न करने पर सुप्रीम कोर्ट में 4 नवंबर को होगी सुनवाई

supreme_court_of_India

SC News: शिवशंकर शर्मा को सुप्रीम कोर्ट से झटका: सरकारी जमीन की बंदोबस्ती से जुड़ी PIL खारिज, 25 हजार का अतिरिक्त हर्जाना

supreme-court

SC News: सुप्रीम कोर्ट ने पूछा- शिक्षक भर्ती में ट्रांसजेंडर्स को शामिल क्यों नहीं किया? सरकार से मांगा जवाब

Leave a Comment