Jharkhand

रांचीः एक्टिंग चीफ जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद बोले- वृद्ध माता-पिता का सेवा करने वाले महान, गलत वे बच्चे जो अपने माता-पिता को वृद्धाश्रम में आते हैं छोड़

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 22 Sep, 2024
2 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
रांचीः एक्टिंग चीफ जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद बोले- वृद्ध माता-पिता का सेवा करने वाले महान, गलत वे बच्चे जो अपने माता-पिता को वृद्धाश्रम में आते हैं छोड़
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now



रांची : जिला विधिक सेवा प्राधिकार(डालसा) रांची के बैनर तले रविवार को हेसाग स्थित अपना घर, ओल्ड-एज-होम में वृद्धजनों के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस शुभ अवसर पर झारखंड हाईकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद ने कहा कि सभी वृद्ध माता-पिता हमारे अभिभावक हैं। आपलोगों का हक है, लाभ पाना, उस लाभ को पहुंचाने के लिए आपके बच्चे आपके पास आये हैं। जो लोग वृद्ध माता-पिता का सेवा कर रहें है उनका कार्य सराहनीय है। आगे उन्होंने कहा कि कोई भी माता अपने बच्चे को कोख में 9 माह पालती है और वहीं बच्चा बड़ा होकर अपने माता-पिता को वृद्धाश्रम में छोड़ देते है। यह गलत है।

रांचीः एक्टिंग चीफ जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद बोले- वृद्ध माता-पिता का सेवा करने वाले महान, गलत वे बच्चे जो अपने माता-पिता को वृद्धाश्रम में आते हैं छोड़

‘अटल क्लिनिक’ का उद्घाटन, होगा ईलाज

आगे उन्होंने कहा कि बीमारी वृद्ध होने के बाद शुरू होता है, उस समय दवा व ईलाज की आचवश्यकता होती है। इसी उद्देश्य से ‘अटल क्लिनिक’ का उद्घाटन किया गया है। ताकि वृद्ध माताओं एवं जरूरतमंदों को त्वरित दवा एवं ईलाज मिल सकें। यहां आने का उद्देश्य हमलोगों का आप सभी माताओं से मिलना है, आपकी समस्याओं से रू-ब-रू होकर समस्याओं को दूर करना एवं आपका आशीर्वाद प्राप्त करना है। हमलोग भी आपके बच्चे ही है। एक्टिंग चीफ जस्टिस संबोधन के दौरान भावुक हो गये और कहा कि जो बच्चे अपने माता-पिता को वृद्ध होने पर वृद्धा आश्रम में छोड़ते है, उन्हें ईश्वर माफ नहीं करते हैं। अंत में सभी वृद्धजनों को न्यायामूर्ति एवं अन्य अतिथियों के हाथों मुख्यमंत्री वृद्धा पेंशन का स्वीकृति पत्र, आधार कार्ड, वोटर आई.डी. कार्ड, पोस्ट ऑफिस डिजिटल बैंक एकाउंट कार्ड एवं गिफ्ट हैम्पर्स देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान उर्सलाईन स्कूल के छात्राओं के द्वारा … ‘‘आपका हैं स्वागत‘‘… गीत गाकर सभी गणमान्य अतिथियों का स्वागत किया गया।

See also  नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी को अतिरिक्त फंड नहीं देने पर हाईकोर्ट ने कहा- सरकार दिखा रही हठधर्मिता

रांचीः एक्टिंग चीफ जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद बोले- वृद्ध माता-पिता का सेवा करने वाले महान, गलत वे बच्चे जो अपने माता-पिता को वृद्धाश्रम में आते हैं छोड़

जागरूकता कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए झालसा के सदस्य सचिव कुमारी रंजना अस्थाना ने कहा कि आज का यह कार्यक्रम पूरे राज्य में वृद्धजनों को समर्पित है। आज प्रत्येक जिला में झारखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा वृद्धाआश्रमों में विधिक जागरूकता-सह-मेडिकल कैंप का आयोजन किया जा रहा है। एक्टिंग चीफ जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद के निर्देश पर पूरे झारखंड राज्य में वृद्धों के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर वृद्धों के लिए आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, वृद्धा पेंशन कार्ड आदि बनाया जा रहा है। ताकि इसका लाभ वृद्धजनों को मिल सके।

See also  Jharkhand News/Jamshedpur: जेएनएसी क्षेत्र में अवैध निर्माण एक माह में तोड़ने का आदेश, अधिकारियों की लापरवाही पर हाईकोर्ट सख्त

स्वागत भाषण सिविल कोर्ट रांच के न्यायायुक्त दिवाकर पांडे के द्वारा दिया गया। उन्होंने कहा कि वृद्धजनों को लाभ पहुंचाने के लिए माननीय न्यायामूर्ति के निर्देश पर यह कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। आगे भी इस तरह का कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा ताकी वृद्ध अम्माओं को लाभ मिल सकें। साथ ही साथ अटल क्लिनिक के खुलने के बाद निरंतर अम्माओं का स्वास्थ्य जांच करा उचित ईलाज प्रदान की जायेगी।

अंत में धन्यवाद ज्ञापन जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सुरभी सिंह के द्वारा दिया गया और उन्होंने कहा कि हमलोग वृद्धजनों के सेवा के लिए सदैव तत्पर है और आगे भी पुलिस प्रशासन, झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के साथ मिलकर वृद्धजनों की सेवा करने के लिए निरंतर तत्पर रहेंगे।

See also  Barkagaon Firing: एनटीपीसी गोलीकांड मामले में पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को झटका, हाईकोर्ट ने खारिज की जमानत

इस अवसर पर रांची के उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा, वरीय पुलिस अधीक्ष, रांची चंदन कुमार सिन्हा, सिविल सर्जन, रांची प्रभात कुमार, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, सुरभी सिंह, उप-सचिव, झालसा अभिषेक कुमार, उच्च न्यायालय के प्रोटोकोल ऑफिसर राकेश रंजन, डालसा सचिव रांची कमलेश बेहरा, प्रभारी निबंधक, व्यवहार न्यायालय, रांची अशोक कुमार, न्यायिक दंडाधिकारी, सुश्री एकता सक्सेना व अन्य लोग मौके पर उपस्थित थे।




CourtNews Desk

1,840 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment