Civil Court News

रांचीः राहुल गांधी से जुड़ी याचिका में शिकायतकर्ता ने किया जवाब दाखिल, सुनवाई 7 सितंबर को

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 31 Aug, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Rahul-Gandhi
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रांची_ कांग्रेस नेता राहुल गांधी से जुड़े मानहानि मुकदमे में कोर्ट में पेशी से व्यक्तिगत छूट की मांग वाली याचिका पर शनिवार को रांची के एमपी/एमएलए के विशेष न्यायाधीश सार्थक शर्मा की अदालत में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान शिकायतकर्ता की ओर से जवाब दाखिल किया गया। साथ ही अदालत ने अगली सुनवाई की तारीख 7 सिंतबर निर्धारित की है। उस दिन याचिकाकर्ता के वकील बहस करेंगे।

राहुल गांधी मामले में व्यक्तिगत पेशी से छूट चाहते हैं। इसको लेकर उनके अधिवक्ता प्रदीप चंद्रा ने 14 अगस्त को सीआरपीसी की धारा 205 के तहत याचिका दाखिल की है। मालूम हो कि राहुल गांधी को मामले में कोर्ट में पेश होना है। पेशी को लेकर समन जारी है। दरअसल 2018 में कांग्रेस अधिवेशन में राहुल गांधी ने अमित शाह के खिलाफ टिप्पणी की थी, जिसको लेकर रांची में नवीन झा की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई थी।। दर्ज शिकायतवाद पर भी सुनवाई की तारीख 7 सितंबर निर्धारित की गई है।

See also  Jharkhand News/Convict: नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी सज्जाद अंसारी को 20 साल की सख्त सजा

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment