high court news

पूर्व मंत्री रमेश सिंह मुंडा हत्याकांड में आरोपी पूर्व मंत्री राजा पीटर ने हाईकोर्ट से ली याचिका वापस, आईओ की गवाही को दी थी चुनौती

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 07 Aug, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
jharkhand high court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

पूर्व मंत्री सह तमाड़ के तत्कालीन विधायक रमेश सिंह मुंडा हत्याकांड मामले में ट्रायल फेस कर रहा आरोपी पूर्व मंत्री गोपाल कृष्ण पातर उर्फ राजा पीटर ने झारखंड हाई कोर्ट से अपनी याचिका को वापस ले ली है। सुनवाई के दौरान उनकी ओर से अदालत से याचिका वापस लेने का आग्रह किया गया। अदालत ने याचिका वापस लेने की अनुमति प्रदान कर दी। राजा पीटर की ओर से मामले के अनुसंधानकर्ता की गवाही पहले कराए जाने को चुनौती दी थी। इसमें अनुसंधानकर्ता की गवाही नहीं मानने का आग्रह किया गया था।

राजा पीटर की ओर से दाखिल याचिका कहा गया था कि रमेश सिंह मुंडा हत्याकांड का ट्रायल एनआइए कोर्ट में चल रहा है जिसमें अभियोजन की ओर से गवाहों का बयान दर्ज किया जा रहा है। ट्रायल के दौरान मामले के अनुसंधानकर्ता की गवाही सबसे अंत में होनी चाहिए थी। लेकिन अन्य गवाहों की गवाही पूरी होने के पहले ही अनुसंधानकर्ता की गवाही पूरी करा ली गई है। ऐसे में अब दूसरे अन्य गवाहों का प्रति परीक्षण ठीक से नहीं होगा। बता दें कि मामले में अभी गवाही चल रही है। नौ जुलाई 2008 को पूर्व मंत्री रमेश सिंह मुंडा की हत्या बुंडू के स्कूल में एक कार्यक्रम के दौरान नक्सलियों ने गोली मारकर कर दी थी। मामले में पूर्व मंत्री गोपाल कृष्ण पातर उर्फ राजा पीटर, नक्सली कुंदन पाहन समेत एक दर्जन आरोपी ट्रायल फेस कर रहा है।

See also  CM हेमंत सोरेन को हाई कोर्ट से नहीं मिली राहत, ईडी के समन के खिलाफ याचिका खारिज
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment