Jharkhand

डालसा रांची ने विक्षिप्त बालक को रेस्क्यू कर पहुंचाया बालाश्रय

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 22 Jul, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Image 2024 07 22 at 3.07.06 PM
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

जिला विधिक सेवा प्राधिकार(डालसा) रांची ने सोमवार को कांके थाना क्षेत्र में 3-4 दिनों से भटक रहा मानसिक रूप से विक्षिप्त बालक को रेस्क्यू करके उसे बालाश्रय रांची में पहुंचाया। साथ ही उसे डालसा की ओर से विधिक सेवा प्रदान किया गया। इससे पूर्व पीएलवी भारती देवी ने विक्षिप्त बालक की जानकारीर डालसा सचिव कमलेश बेहरा को दी। इस पर उन्होंने तत्काल कार्रवाई करते हुए एक टीम का गठन किया।

टीम में पीएलवी भारती देवी के साथ स्नेहलता दुबे को अविलंब अज्ञात विक्षिप्त बालक को पुनर्वास के लिए उचित विधिक सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया। जिस पर टीम ने कांके थाना प्रभारी के सहयोग से विक्षिप्त बावक को सीडब्ल्यूसी रांची में प्रस्तुत किया। इसके बाद उस बालक के उचित देखभाल के लिए बालाश्रया में रखने का आदेश सीडब्ल्यूसी के द्वारा दिया गया। डालसा सचिव के द्वारा उक्त बालक का उचित ईलाज हेतु पीएलवी को रिनपास के चिकित्सकों के समक्ष प्रस्तुत करने कर उसका रिपोर्ट डालसा, रांची में समर्पित करने का निर्देश दिया।

See also  कमल भूषण हत्याकांड में अभियोजन की गवाही पूरी, 3 जुलाई को होगा आरोपियों का बयान दर्ज- Kamal Bhushan Murder Case
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment