Civil Court News

सजाः पोटा से जुड़े 22 साल पुराने मामले में उग्रवादी को सात की सजा, 50 हजार जुर्माना

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 19 Jul, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
ranchi civil court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now


न्यायायुक्त सह पोटा मामले के विशेष न्यायाधीश दिवाकर पांडे की अदालत ने गश्ती जीप को उग्रवादियों ने लैंड माइन्स विस्फोटक लगाकर उड़ा देने के मामले में ट्रायल फेस कर रहा उग्रवादी दिलीप चंद्रवंशी को दोषी करार कर सात साल कैद की सजा सुनाई है। साथ ही उस पर 50 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है। जुर्माने की राशि नहीं देने पर उसे अतिरिक्त सात महीने जेल काटनी होगी। घटना का अंजाम 20 नवंबर 2002 को दिया गया था।

बेतला पिकेट पर प्रतिनियुक्त पुलिस जीप से बेतला-गारू रोड में गश्ती पर निकले थे। उसी समय घटना का अंजाम दिया गया था। घटना को लेकर लातेहार के बरवाडीह थाना में कांड संख्या 70/2002 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले में सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से 13 गवाहों को प्रस्तुत किया गया था। जिसके आधार पर अदालत ने दोषी पाकर सजा सुनाई है। इसमें पांच डाक्टर गवाह शामिल हैं।

See also  Ranchi/H Court News: कैदियों की सजा में छूट नीति पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन नहीं: झारखंड हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment