Civil Court News

अमन साहू गैंग के तीन अपराधियों के खिलाफ एटीएस ने दाखिल की चार्जशीट, ओरमांझी में गोली चलाने का आरोप

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 17 Jul, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
ranchi civil court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

ओरमांझी में भारतमाला प्रोजेक्ट स्थल पर फायरिंग मामले में अपराधी अमन साहू गैंग के तीन अपराधियों विकास कुमार, गुलशन कुमार एवं माहताब आलम के खिलाफ एटीएस ने अदालत में चार्जशीट दाखिल किया। इससे जेल में बंद आरोपियों की मुश्किलें बढ़ गई है।

एंटी टेरेरिस्ट स्कवाड(एटीएस) की टीम ने तीनों खूंखार अपराधियों को चार मई को पतरातू के संकुल और जयनगर के आसपास इलाके में छापेमारी करके गिरफ्तार किया है। तभी से तीनों जेल में बंद है। दाखिल चार्जशीट पर अदालत ने संज्ञान नहीं लिया है। जांच अधिकारी ने बिना अभियोजन स्वीकृति के ही चार्जशीट दाखिल की है।

अदालत ने अभियोजन स्वीकृति लाने का निर्देश दिया है। इसके लिए अदालत ने 11 जुलाई की तारीख निर्धारित की है। तीनों आरोपियों पर लगे आरोपों का पुख्ता सबूत के साथ चार्जशीट दाखिल की गई है। पुलिस ने गिरफ्तारी के समय इनलोगों के पास से दो देशी पिस्टल, 21 जिंदा कारतूस और दो मोबाइल फोन बरामद किया था। अपराध में इस्तेमाल पल्सर मोटरसाइकिल को भी बरामद किया गया था। चार्जशीट मे अमन साहू गैंग के इम्तियाज अंसारी को फरार दिखाया गया है।

See also  अग्रवाल बंधु हत्याकांडः लोकेश चौधरी की जमानत पर 17 मार्च को होगी सुनवाई

किस आरोप में चार्जशीट :

ओरमांझी स्थित भारतमाला प्रोजेक्ट स्थल पर अपराधियों ने बीते 6 व 9 फरवरी और 6 मार्च को फायरिंग की घटना का अंजाम दिया गया था। 9 फरवरी को इन लोगों ने भुरकुंडा के रहनेवाले स्वामी सिद्धांत बाउरी नाम के व्यक्ति के ऊपर भी फायरिंग की थी। फायरिंग की घटना को लेकर पूर्व में पुलिस ने अमन साहू गैंक के दो अन्य अपराधियों को गिरफ्तार कर चुका है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment