Jharkhand

झालसाः राष्ट्रीय लोक अदालत में पूरे राज्य भर में 10 लाख से अधिक मामलों के निष्पादन का लक्ष्य

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 12 Jul, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Image 2024 07 12 at 7.48.42 PM
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार (झालसा) के तत्वाधान में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन झालसा में 13 जुलाई शनिवार को किया जा रहा है। इसका उद्घाटन हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस डा बीआर सारंगी करेंगे। इस दौरान अनुमंडलीय विधिक सेवा समिति नगर उटांरी का उद्घाटन ऑनलाइन किया जाएगा। झालसा द्वारा दिव्यांग बच्चों के लिए तैयार की गई 45 दिनों का कैंपेन की शुरुआत और न्यूज लेटर का भी अनावरण किया जाएगा। जानकारी हो कि साल 2024 का दूसरा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होने जा रहा है।

चीफ जस्टिस सहित अन्य जजों द्वारा झालसा के लीगल लिट्रेसी क्लब द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय पेंटिंग, लेख, भाषण, रंगोली प्रतियोगिता के विजयी छात्रों के बीच पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र का वितरण किया जाएगा। झालसा की ओर से पूरे राज्य में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें लगभग 10 लाख से ज्यादा मामलों को चिह्नित कर उनके निष्पादन का लक्ष्य रखा गया है।

See also  Ranchi/High Court: हाईकोर्ट ने प्लस टू हाई स्कूलों में शिक्षक नियुक्ति मामले में स्कूली शिक्षा सचिव को किया तलब
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment