मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

Court News: गैंगस्टर अमन सिंह हत्याकांड में तीन आरोपियों पर जल्द होंगे आरोप तय

ranchi civil court
---Advertisement---

Court News: धनबाद जेल में हुई गैंगस्टर अमन सिंह हत्याकांड में जल्द ही जेल में बंद तीन आरोपियों पर आरोप गठित किया जाएगा। सीआईडी कोर्ट ने मामले में दाखिल चार्जशीट पर संज्ञान लेते हुए आरोपियों को आरोप गठन से पूर्व की न्यायिक प्रक्रिया के तहत तीनों को पुलिस पेपर सौंप दिया गया है।

अदालत ने मामले में आरोप गठन के बिंदु पर सुनवाई के लिए 6 जून की तारीख निर्धारित की है। आरोप गठन के बाद मामले में साक्ष्य प्रस्तुत किया जाएगा। हत्याकांड को अंजाम देनेवाला शूटर रितेश यादव उर्फ सुंदर महतो, विकास कुमार उर्फ विकास बजरंगी एवं सतीश कुमार उर्फ सतीश गांधी उर्फ सतीश गुप्ता तीनों जेल में है। इस हत्याकांड का अंजाम तीन दिसंबर 2023 को धनबाद जेल में दी गई थी। मामले की जांच पूरी करते हुए सीआईडी ने पिछले महीने तीनों आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी।

रितेश यादव ने अमन सिंह को मारी थी गोली

अमन सिंह की हत्या के लिए धनबाद जेल में बंद विकास बजरंगी ने दो पिस्टल उपलब्ध कराई। उसी पिस्टल से सुंदर उर्फ रितेश यादव ने अमन सिंह को गोलियों से छलनी कर दिया। जेल में अमन सिंह को मारने में उसका साथ सतीश साव उर्फ गांधी ने भी दिया। अमन सिंह को ढेर करने में संलिप्त सारे लोग अमन सिंह के ही गुर्गे रहे हैं। यह पर्दाफाश शूटर सुंदर महतो उर्फ रितेश यादव ने पुलिस के सामने किया था।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

civil court

Court News: रिम्स जमीन फर्जीवाड़ा: पूर्व सीओ शैलेश कुमार की जमानत पर सुनवाई, एसीबी से मांगी केस डायरी

Court News: 9 करोड़ बसूली के मामले में कमर्शियल कोर्ट के आदेश पर नजारत टीम ने किया रांची नगर निगम की संपत्ति कुर्क, कार्रवाई पूरी होने के 20 मिनट बाद आया स्टे ऑर्डर

civil court

Court News: झारखंड माध्यमिक आचार्य परीक्षा में नकल मामला: केंद्र समन्वयक और ऑब्जर्वर समेत तीन के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

civil court

Ranchi POCSO Court News: 13 साल की नाबालिग को दिल्ली ले जाकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोपी राज कुमार को झटका, जमानत याचिका खारिज

civil court

Court News: हिंदपीढ़ी मॉल जमीन विवाद: Builder गुरबीर सिंह पर मानहानि व अपमान मामले में संज्ञान, पूर्व सांसद अजय मारू समेत 7 अन्य आरोपियों के खिलाफ परिवाद खारिज

civil court

Court News: रिम्स भूमि घोटाला: गिरफ्तार 7 अधिकारियों से शनिवार से ACB पूछताछ करेगी, कोर्ट ने 5 दिन की रिमांड मंजूर की

Leave a Comment