Civil Court News

Police Remand: 14 दिनों की पूछताछ बाद मंत्री के आप्त सचिव संजीव लाल और नौकर की पेशी मंगलवार को, भेजा जाएगा दोनों को जेल

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 20 May, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Image 2024 05 18 at 12.05.24
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

police remand: ईडी 32.30 करोड़ रुपए नकद बरामदगी मामले में राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के आप्त सचिव संजीव कुमार लाल(निलंबित) एवं उनका सेवक जहांगीर आलम से मंगलवार को 10 बजे तक पूछताछ करेगी। इसके बाद दोनों को मेडिकल चेक अप कराया जाएगा। मेडिकल चेक अप के बाद दोनों आरोपियों को ईडी पीएमएलए कोर्ट में पेश करेगी। ईडी ने दोनों से 8 मई से लगातार अपने पास रखकर पूछताछ कर रही है।

कोर्ट ने कुल 14 दिनों की पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ करने की अनुमति दे रखी है। जो मंगलवार को पूरी हो रही है। पेशी के साथ हो दोनों को न्यायिक हिरासत में लेते हुए बिरसा मुंडा केंद्रीय कारो होटवार भेज दिया जाएगा। ईडी ने पिछली बार तीन दिनों की पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। ईडी दोनों से 13 दिनों से पूछताछ कर रही है।

See also  राहतः सरकार ने माना- आम्रपाली कोल परियोजना के विस्थापितों को मिले मुआवजा

अब तक की पूछताछ में कई जानकारी ईडी को मिली है। उसी के आधार पर कुछ को ईडी समन जारी करेगी। बता दें कि ईडी ने छह मई को देर रात संजीव लाल एवं जहांगीर आलम को गिरफ्तार किया था। सात मई को अदालत में पेश किया गया था। ईडी ने आठ मई को जेल से अपने साथ लेकर पूछताछ कर रही है। जो 21 मई तक जारी रहेगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment