high court news

अवैध खनन मामले में टिंकल भगत की जमानत पर ईडी से मांगा जवाब

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 12 Jan, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
jharkhand high court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

झारखंड हाई कोर्ट के जस्टिस एसएन प्रसाद की अदालत ने साहिबगंज के पत्थर कारोबारी टिंकल भगत की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए ईडी को जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है।

अदालत ने मामले में अगली सुनवाई के लिए दो फरवरी की तिथि निर्धारित की है। सुनवाई के दौरान प्रार्थी की ओर से कोर्ट को बताया कि अवैध खनन का मामला शेड्यूल अफेंस में नहीं आता है। 

जिस प्लॉट पर अवैध माइनिंग की बात कही जा रही है, वह प्लॉट सरकार से लीज पर ली गयी थी। प्रार्थी को ईडी ने समन कर तीन बार बुलाया था, जिसपर वह ईडी के समक्ष उपस्थित हुए थे।

मामले के एक सह आरोपी कृष्णा साहा को हाई कोर्ट से पूर्व जमानत मिल चुकी है, इसलिए प्रार्थी को भी जमानत दी जाए। 

See also  Judge Uttam Anand murder case: हाईकोर्ट ने सीबीआई जांच पर जताई असंतुष्टि, कहा- कोई परिणाम नहीं निकला

बता दें कि ईडी की विशेष अदालत ने पूर्व में टिकल भगत जमानत याचिका खारिज कर दी थी, इसके बाद हाईकोर्ट में जमानत के लिए अर्जी दाखिल की गई है।

ईडी ने टिकल भगत के खिलाफ दो सितंबर को अदालत में आरोप पत्र दाखिल कर दिया है टिंकल 
साहिबगंज में एक हजार करोड़ के अवैध पत्थर खनन मामले से जुड़ा है। टिकल को ईडी ने 7 जुलाई 2023 को गिरफ्तार किया था।

Facebook PageClick Here
Telegram ChannelClick Here
WebsiteClick Here
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment