मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

ओडिशा के जज बीआर सारंगी होंगे झारखंड के चीफ जस्टिस, कॉलेजियम ने केंद्र को भेजी अनुशंसा

Justice BR Sarangi
---Advertisement---

ओडिशा हाई कोर्ट के वरीयतम जज जस्टिस डॉ. बीआर सारंगी झारखंड हाई कोर्ट के नए चीफ जस्टिस होंगे। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने झारखंड हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस के लिए उनके नाम की अनुशंसा केंद्र सरकार को भेज दी है।

जस्टिस सारंगी ने 27 साल की प्रैक्टिस के बाद 20 जून 2013 को ओडिशा हाई कोर्ट के जज नियुक्त हुए थे। बता दें कि झारखंड हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्रा 28 दिसंबर को सेवानिवृत्त हो गए हैं। नए चीफ जस्टिस के पद संभालने तक जस्टिस एस चंद्रशेखर कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश बनाए गए हैं।

जस्टिस डॉ. बीआर सारंगी का जन्म 20 जुलाई, 1962 को नयागढ़ जिले के ओडागांव के पेंटीखारिसन गांव में हुआ था। उनके पिता स्वर्गीय बंचनिधि सारंगी, जो उड़ीसा वित्त सेवा कैडर के वरिष्ठ अधिकारी थे।

डॉ. जस्टिस सारंगी ने एच.एस.सी. उत्तीर्ण की और एलएलएम एम.एस से उत्कल विश्वविद्यालय, वाणीविहार, भुवनेश्वर के अंतर्गत लॉ कॉलेज, कटक से किया। संबलपुर विश्वविद्यालय से कानून में पीएचडी की उपाधि प्राप्त की।

27 साल प्रैक्टिस के बाद जज बने डॉ बीआर सारंगी

दिसंबर, 1985 में बार में शामिल हुए और उड़ीसा उच्च न्यायालय, कटक और भारत के सर्वोच्च न्यायालय, नई दिल्ली में नियमित प्रैक्टिस किया। उड़ीसा उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन, सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन, क्रिमिनल कोर्ट बार एसोसिएशन और सेंट्रल ट्रिब्यूनल के आजीवन सदस्य भी रहे।

बीआर सारंगी ने विशेष रूप से दीवानी, आपराधिक, संवैधानिक, राजस्व, कर, श्रम, सेवा, खनन, शिक्षा, बिजली, बीमा, बैंकिंग, टेलीफोन, चुनाव आदि में मामलों में पक्ष रखा।कई महत्वपूर्ण मामलों में न्यायालय की सहायता के लिए मध्यस्थ, अधिवक्ता आयोग और न्याय मित्र के रूप में नियुक्त किया गया।

एक वकील के रूप में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए वर्ष 2002 के लिए तत्कालीन जस्टिस पी.के. द्वारा स्वर्ण पदक के साथ “हरिचरण मुखर्जी मेमोरियल अवार्ड” से सम्मानित किया गया। उन्होंने बार में 27 वर्षों की लंबी प्रैक्टिस पूरी की। 20 जून, 2013 को उड़ीसा उच्च न्यायालय के स्थायी न्यायाधीश के रूप में शपथ दिलाई गई।

Facebook PageClick Here
Telegram ChannelClick Here
WebsiteClick Here

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

High court news

HC News: रेलवे के तीन सहायक लोको पायलटों की याचिका Dismissed, विभागीय कार्रवाई और सजा बरकरार

High court news

HC News: गुमला के 42 साल पुराने हत्याकांड में झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: दोषसिद्धि बरकरार, लेकिन नाबालिग होने के कारण उम्रकैद की सजा रद्द

HC News: झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश एम.एस. सोनक की भावुक विदाई: “न्यायपालिका के प्रति सम्मान अर्जित करना होता है, दिया नहीं जाता”

High court news

HC News: डायन बताकर महिला की हत्या मामले में दोषी की उम्रकैद बरकरार, हाईकोर्ट ने खारिज की अपील

High court news

HC News: धनबाद मारपीट व छेड़खानी मामला: तीन आरोपियों की याचिका खारिज, आपराधिक कार्यवाही जारी रखने का हाईकोर्ट का आदेश

High court news

HC News: जेपीएससी एसीएफ और एफआरओ भर्ती रद्द करने के खिलाफ याचिकाओं पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा

Leave a Comment