मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

झारखंड के मंत्री सत्यानंद भोक्ता का बेटा मुकेश कुमार बना जिला कोर्ट में चपरासी, कहा- करुंगा नौकरी

मुकेश कुमार
---Advertisement---

झारखंड के श्रम नियोजन सह प्रशिक्षण एवं कौशल विकास मंत्री सत्यानंद भोक्ता के बेटे मुकेश कुमार भोक्ता का सिविल कोर्ट में चपरासी के पद पर चयन हुआ है। उनका चयन चतरा व्यवहार न्यायालय में चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी के रूप में हुआ है।

वहीं, मंत्री के भतीजे रामदेव कुमार भोक्ता का नाम वेटिंग लिस्ट में रखा गया है। चतरा व्यवहार न्यायालय ने चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी नियुक्ति का रिजल्ट जारी कर दिया, जिसमें विभिन्न पदों के लिए कुल 19 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है।

चतरा जिला कोर्ट में चपरासी पद पर मुकेश कुमार चयनित

मुकेश कुमार
मुकेश कुमार अपने पिता सत्यानंद भोक्ता के साथ

यहां आपको बता दें कि मंत्री सत्यानंद भोक्ता चतरा विधानसभा सीट से राजद कोटे से विधायक हैं। उनके बेटे मुकेश कुमार का चतरा सिविल कोर्ट में ही चतुर्थ वर्ग के पद पर चयन हुआ है। मुकेश ने कहा कि वह नौकरी जरूरत करेंगे।

इस पर बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि नौकरी या काम कोई भी हो, बड़ा या छोटा नहीं होता। लेकिन राज्य में रोजगार के मौके कम हैं। झारखंड में 7.5 लाख से ज्यादा पंजीकृत बेरोजगार हैं।

रिक्त पद होने के बावजूद राज्य सरकार कम पदों पर भर्तियां निकाल रही है। बेरोजगारी को लेकर झामुमो विधायक लोबिन हेंब्रम ने कुछ सप्ताह पहले अपने ही सरकार को कठघरे में खड़ा किया था।

झारखंड में सरकारी विभागों में 3.5 लाख पद खाली

उन्होंने कहा की पार्टी के घोषणा पत्र में हर साल 5 लाख रोजगार देने का वादा था। झारखंड में अलग-अलग स्तर पर करीब 3.5 लाख पद खाली हैं। ऐसे में टैलेंटेड को भी अपने क्षमता के हिसाब से नौकरी नहीं मिल पा रही है।

झारखंड में गृह विभाग में 73938 पद, स्कूली शिक्षा विभाग में 1.04 लाख पद रिक्त हैं। स्वास्थ्य विभाग में 35322, कृषि विभाग में 3500, विधि विभाग में 4036, पेयजल व स्वच्छता विभाग में 3464 पद रिक्त हैं।

झारखंड में पंजीकृत बेरोजगारों की संख्या 7.32 लाख

लोबिन हेंब्रम ने आगे कहा कि पथ निर्माण विभाग में 1729, ग्रामीण विकास विभाग में 7341, जल संसाधन विभाग में 5119, पंचायती राज विभाग में 6696 पद रिक्त हैं। राज्य में 2016 तक पंजीकृत बेरोजगारों की संख्या 5.50 लाख थी।

वहीं, 2019 के श्रम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक अब यह संख्या 7.32 लाख पहुंच गई है। साल 2020 और 21 कोरोना महामारी में ही गुजर गया। सरकार नियुक्ति वर्ष मना रही है, तब भी वैकेंसी नहीं आई है। लगभग 3.5 लाख पद अलग-अलग विभागों में रिक्त हैं।

Facebook PageClick Here
WebsiteClick Here

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Dalsa News: बाल विवाह मुक्त भारत: रांची में 100 दिवसीय जागरूकता अभियान का शंखनाद, वाहन रवाना

civil court

Court News: नेत्रहीन बेटी से यौन शोषण व जबरन गर्भपात मामले में माता-पिता दोषी करार, 30 नवंबर को सजा पर सुनवाई

civil court

Court News: रिम्स जमीन फर्जीवाड़ा: पूर्व सीओ शैलेश कुमार की जमानत पर सुनवाई, एसीबी से मांगी केस डायरी

Court News: 9 करोड़ बसूली के मामले में कमर्शियल कोर्ट के आदेश पर नजारत टीम ने किया रांची नगर निगम की संपत्ति कुर्क, कार्रवाई पूरी होने के 20 मिनट बाद आया स्टे ऑर्डर

civil court

Court News: झारखंड माध्यमिक आचार्य परीक्षा में नकल मामला: केंद्र समन्वयक और ऑब्जर्वर समेत तीन के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

civil court

Ranchi POCSO Court News: 13 साल की नाबालिग को दिल्ली ले जाकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोपी राज कुमार को झटका, जमानत याचिका खारिज

Leave a Comment