high court news

निकाय चुनाव 6 माह में कराएगी सरकार, हाई कोर्ट ने पूछा- ट्रिपल टेस्ट आयोग के अध्यक्ष की नियुक्ति कब तक?

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 03 Nov, 2023
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
jharkhand high court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

झारखंड हाई कोर्ट के जस्टिस आर मुखोपाध्याय की अदालत में नगर निकाय चुनाव जल्द कराने की मांग को लेकर दाखिल याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान अदालत ने नाराजगी जताते हुए राज्य सरकार से पूछा कि ओबीसी आरक्षण को लेकर जब ट्रिपल टेस्ट आयोग का गठन किया गया है तो अब तक अध्यक्ष की नियुक्ति क्यों नहीं की गई है?।

अदालत ने सरकार को शपथपत्र के माध्यम से अध्यक्ष की नियुक्ति और निकाय चुनाव कराए जाने को लेकर जवाब मांगा है। मामले की अगली सुनवाई आठ नवंबर को होगी। सुनवाई के दौरान प्रार्थी की ओर से अधिवक्ता विनोद सिंह ने अदालत को बताया कि ओबीसी आरक्षण को लेकर आयोग का गठन तो कर लिया गया है लेकिन इसके अध्यक्ष की नियुक्ति नहीं की जा रही है। जानबूझ कर चुनाव को लटकाया जा रहा है।

See also  मिलॉर्ड.. वेश्यालय चलाना चाहता हूं, मदद कीजिए; याचिका देखते ही गुस्से से तिलमिला उठे जज

इस पर अदालत ने मौखिक रूप से कहा कि नगर निकाय के निर्वाचित प्रतिनिधियों को अवधि पूरा होने के बाद भी करीब छह माह बीत चुके हैं। अब तक सरकार ने आयोग के अध्यक्ष की नियुक्ति नहीं की है, जबकि आयोग को ओबीसी के डाटा का अध्ययन कर उनके लिए आरक्षित सीटों पर निर्णय लेना है।

निकाय चुनाव तक पार्षदों को मिले अधिकार

इस दौरान सरकार की ओर से कहा गया कि छह माह में राज्य में सभी नगर निकायों का चुनाव कर लिया जाएगा। बता दें कि निवर्तमान पार्षद रोशनी खलखो सहित अन्य की ओर से हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की गई है। जिसमें राज्य में जल्द ही निकाय चुनाव कराने की मांग की गई है।

See also  चिकित्सक नियुक्तिः संविदा पर काम करने वाले चिकित्सकों की उम्र में छूट की मांग वाली याचिका पर फैसला सुरक्षित

जब तक चुनाव नहीं होता है तब तक वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में वर्तमान पार्षद को तदर्थ रूप में दायित्व का निर्वहन करने का आदेश देने की मांग की गई है। राज्य सरकार ने 34 निकायों के निर्वाचित प्रतिनिधियों का कार्यकाल समाप्त कर सभी शक्तियां और कार्य प्रशासन को सौंपने का निर्णय लिया है।

निकायों में पदस्थापित नगर आयुक्त, अपर नगर आयुक्त या कार्यपालक पदाधिकारी अगले आदेश तक प्रशासक के रूप में कार्य कर रहे है। रांची नगर निगम में प्रशासक नियुक्त करने के आदेश को भी चुनौती दी गई है।

Facebook PageClick Here
WebsiteClick Here
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment