मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

जमशेदपुर दंगाः भाजपा नेता अभय सिंह सहित 14 को हाई कोर्ट से मिली जमानत

Jamshedpur BJP Leadter Abhay-singh
---Advertisement---

Ranchi: जमशेदपुर में दंगा भड़काने के आरोपी भाजपा नेता अभय सिंह सहित 14 अन्य आरोपियों को झारखंड हाई कोर्ट (Jharkhand High Court) से बड़ी राहत मिली है।

हाई कोर्ट के जस्टिस एसएन प्रसाद व जस्टिस सुभाष चंद की अदालत ने अभय सिंह सहित 14 अन्य आरोपियों को जमानत की सुविधा प्रदान कर दी है।

12 जुलाई को मामले में सभी पक्षों की ओर से बहस पूरी होने के बाद अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। शुक्रवार को अदालत ने फैसला सुनाते हुए सभी आरोपितों को जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया है।

अभय सिंह पर नहीं है कोई प्रत्यक्ष आरोप

पूर्व में सुनवाई के दौरान अभय सिंह की ओर से वरीय अधिवक्ता आरएस मजुमदार और रोहन मजुमदार ने अदालत को बताया था कि जमशेदपुर में हुए दंगे को लेकर दर्ज प्राथमिकी में प्रार्थी के खिलाफ कोई प्रत्यक्ष आरोप नहीं है। इसलिए उन्हें जमानत की सुविधा मिलनी चाहिए।

सरकार की ओर से जमानत का विरोध किया गया था। सरकारी अधिवक्ता भोलानाथ ओझा ने अदालत को बताया था कि केस डायरी में अभय सिंह पर दंगा भड़काने की साजिश में शामिल होने की बात सामने आयी है। इसलिए जमानत की सुविधा नहीं दी जाए।

निचली अदालत से जमानत नहीं मिलने के बाद अभय सिंह सहित अन्य ने हाई कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की है। बता दें कि जमशेदपुर में रामनवमी के पहले किसी धार्मिक स्थल पर प्रतिबंधित मांस फेंका गया था।

इसको लेकर दोनों पक्षों में दंगा हुआ। जिसमें 12 पुलिस वाले घायल हो गए थे। पुलिस ने मामले में 160 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की है। अब तक पुलिस ने करीब 60 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

HC News: जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद झारखंड हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त

High court news

HC News: 51 मल्टी-पर्पज वर्कर्स की सेवा नियमित करने का बड़ा आदेश, प्रारंभिक नियुक्ति से मिलेंगे सभी लाभ

L Khiyangate News

HC News: जेपीएससी परीक्षा अनियमितता: पूर्व मुख्य सचिव एल ख्यांग्ते की जमानत पर सुनवाई, सीआईडी को जवाब दाखिल करने का निर्देश

High court news

HC News: भूगोल शिक्षक को फिजिकल एजुकेशन में बीपीएड के आधार पर नियमितीकरण नहीं, हाईकोर्ट ने खारिज की समीक्षा याचिका

High court news

HC News: फाइल मूवमेंट का बहाना नहीं चलेगा: 234 दिन की देरी पर झारखंड हाईकोर्ट ने खारिज की राज्य सरकार की अपील

High court news

HC News: किशोर न्याय अधिनियम पर झारखंड हाईकोर्ट का अहम फैसला: अपराध की गंभीरता के आधार पर नाबालिग की जमानत नहीं की जा सकती खारिज, सशर्त मिली जमानत

Leave a Comment