मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

Regularization: हाईकोर्ट ने कहा- संविदा पर काम करने वालों को नियमित करने पर निर्णय लें सरकार

jharkhand high court
---Advertisement---

Ranchi: Regularization झारखंड हाईकोर्ट ने संविदा पर काम करने वाले सांख्यिकी सहायक, महिला पर्ववेक्षिका व लिपिकों को नियमित करने करने का निर्देश दिया है। अदालत ने प्रर्थियों को समाज कल्याण विभाग के सचिव के यहां प्रतिवेदन देने को कहा है। जिस पर सचिव छह सप्ताह में निर्णय लेना होगा।

प्रार्थी मधु सिंह सहित अन्य की ओर से दाखिल याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट के जस्टिस डॉ एसएन पाठक की अदालत ने उक्त निर्देश दिया है। अदालत ने याचिका को निष्पादित कर दी है। इस याचिका में सभी को नियमित करने की मांग की गई है।

सुनवाई के दौरान इनके अधिवक्ता राधाकृष्ण गुप्ता की ओर से अदालत को बताया गया कि गिरिडीह व बोकारो में समाज कल्याण विभाग की विभिन्न योजनाओं में वर्ष 2008 में सांख्यिकी सहायक, महिला पर्ववेक्षिका एवं लिपिक पद वादियों की नियुक्ति हुई थी। लेकिन अभी तक उन्हें नियमित नहीं किया गया है।

इसे भी पढ़ेंः Court News: हाईकोर्ट के गलत जानकारी देने पर हजारीबाग के उपायुक्त और नगर आयुक्त तलब

इस तरह के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने भी कहा है कि दस वर्ष से अधिक समय से संविदा पर काम करने वाले लोगों को राज्य सरकार नियमित करे। वर्ष 2015 में बनाई गई संविदा पर काम करने वालों को नियमितिकरण अधिनियम के तहत नियमित का लाभ मिलना चाहिए। अदालत ने समाज कल्याण विभाग के सचिव के यहां प्रार्थियों को प्रतिवेदन देने का निर्देश दिया है।

हत्या के मामले में साक्ष्य के अभाव में बरी
अपर न्यायायुक्त एके पांडेय की अदालत ने हत्या से जुड़े एक मामले में भाक्कु कुम्हार को पर्याप्त साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया। घटना के कुछ दिनों बाद से वह जेल में है। इसके खिलाफ कांके निवासी राजू कुमार की हत्या मामले में 20 अप्रैल 2017 को कांके थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। स्थानीय पुलिस ने हत्या के मामले में भाक्कु कुम्हार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस मामले में जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से अदालत में भाक्कु का पक्ष रखने के लिए वकील उपलब्ध कराया था।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

HC News: झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश एम.एस. सोनक की भावुक विदाई: “न्यायपालिका के प्रति सम्मान अर्जित करना होता है, दिया नहीं जाता”

High court news

HC News: डायन बताकर महिला की हत्या मामले में दोषी की उम्रकैद बरकरार, हाईकोर्ट ने खारिज की अपील

High court news

HC News: धनबाद मारपीट व छेड़खानी मामला: तीन आरोपियों की याचिका खारिज, आपराधिक कार्यवाही जारी रखने का हाईकोर्ट का आदेश

High court news

HC News: जेपीएससी एसीएफ और एफआरओ भर्ती रद्द करने के खिलाफ याचिकाओं पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा

High court news

HC News: ईडी को मैनेज करने के नाम पर 6 करोड़ के लेन-देन मामला: पुलिस जांच पर रोक बरकरार, अगली सुनवाई 7 दिसंबर को

HC News: जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद झारखंड हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त

Leave a Comment