Civil Court News

Relief: मोकामा विधायक अनंत सिंह को बड़ी राहत, डबल मर्डर केस में साक्ष्य के अभाव में बरी

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 16 Dec, 2021
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
MLA Anant Singh
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Bihar: Relief बिहार के मोकामा से आरजेडी के बाहुबली विधायक अनंत सिंह को अदालत से बड़ी राहत मिली है। डबल मर्डर केस में पटना की एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट ने अनंत सिंह सहित दो अन्य आरोपियों को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया है। अभियोजन पक्ष आरोप साबित करने में असफल रहा।

जानकारी के अनुसार बाढ़ अंतर्गत भदौर थाना अंतर्गत बांका गांव में 30 अक्टूबर 2015 को प्रेम कुमार सिंह और जवाहर सिंह को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड में मोकामा विधायक अनंत सिंह समेत तीन आरोपी के खिलाफ ट्रायल चला। मृतक प्रेम कुमार सिंह एक रिटायर्ड फौजी था।

See also  Allahabad High Court: परिवार में बेटी से ज्यादा विधवा बहू का अधिकार, हाईकोर्ट ने सरकार से कहा- नियमों में करे बदलाव

इसे भी पढ़ेंः PMLA Act: सुप्रीम कोर्ट ने कहा- प्रत्येक मामले में पीएमएलए एक्ट का इस्तेमाल से महत्ता होगी कम

अनंत सिंह प्रेम कुमार को अपना अंगरक्षक बनाने के लिए दबाव बना रहे थे। लेकिन उन्होंने अंगरक्षक बनने से इन्कार कर दिया था जिसके कारण यह घटना हुई है। पिछले साल अनंत सिंह के पुश्तैनी मकान लदमा से पुलिस ने छापेमारी के दौरान एके-47 गन और एक हैंड ग्रेनेड बरामद किया था। इस मामले पिछले महीने अनंत सिंह का बयान एमपी एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश ने दर्ज किया था।

अनंत सिंह ने अपने बयान में कहा कि मेरा पुश्तैनी घर नदवां में है। मेरे पुश्तैनी घर की देखरेख (केयर टेकर) अनिल राम नहीं करता है और न ही उसे हम जानते हैं। मेरे पुश्तैनी घर से कुछ बरामद नहीं हुआ है। मैं पुश्तैनी घर पर नहीं रहता हूं। मैं 17-18 वर्ष से पटना स्थित सरकारी आवास में रहता हूं। मैं दो बार नदंवा गांव गया था, एक बेटी की शादी के लिए और एक बार भाई के श्राद्ध में। मैं निर्दोष हूं।

See also  Jharkhand News/Bail Rejected: बैंकिंग परीक्षा फर्जीवाड़े में जेल में बंद आरोपी मनीष कुमार उर्फ रजनीश कुमार को नहीं मिली जमानत, 23 नवंबर से है जेल में
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment