high court news

Drug scam: 27 प्रतिशत ऊंचे दर खरीदी जा रही दवा, हाईकोर्ट ने रिनपास और सरकार से मांगा जवाब

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 22 Oct, 2021
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
jharkhand high court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi: Drug scam झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस राजेश शंकर की अदालत में रिनपास में दवा खरीदारी के टेंडर में अनियमितता के मामले को लेकर दाखिल याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के बाद अदालत ने राज्य सरकार और रिनपास नोटिस जारी किया है।

अदालत ने टेंडर में एल वन घोषित होने वाली कंपनी क्यूरोफाइ फार्मास्यूटिकल को भी ई-मेल के जरिए नोटिस भेजने का निर्देश दिया गया है। इस दौरान अदालत ने कहा कि अगर इस बीच रिनपास की ओर से दवा खरीद के लिए कार्यादेश दिया जाता है, तो वह कोर्ट के अंतिम फैसले से प्रभावित होगा।

रिनपास में करीब चार से पांच करोड़ रुपये की दवा खरीदी जानी है। इस मामले में टेंडर की शर्तों का उल्लंघन कर ज्यादा दाम पर दवा खरीद का आरोप लगाते हुएसीएल लैब और सिटी फार्मा ने हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की है।

See also  High Court News: अमन साव एनकाउंटर मामले में सुनवाई टली, 17 मार्च को होगी अगली सुनवाई

इसे भी पढ़ेंः Land dispute: मेडिका के पास जमीन कब्जा कर अवैध निर्माण मामले में चार सप्ताह बाद सुनवाई

सुनवाई के दौरान अधिवक्ता पांडेय नीरज राय ने अदालत को बताया कि टेंडर की शर्तों के सभी को दस टैबलेट का मूल्य देना था। सभी ने ऐसा किया, लेकिन क्यूरोफाइ फार्मास्यूटिकल ने एक टैबलेट का दाम कोट किया। जिसके बाद टेंडर समिति ने सभी कंपनियों की ओर से दवा के मूल्यों का दस गुणा कर एक चार्ट तैयार किया।

इसमें ऐसा दिखाया गया है कि सभी कंपनियों की ओर से दस टैबलेट का ही मूल्य दिया गया। जबकि क्यूरोफाइ फार्मास्यूटिकल ने मात्र एक टैबलेट का मूल्य कोट किया था। ऐसा करने की वजह से करीब 27 प्रतिशत ज्यादा मूल्य पर दवा खरीदी जा रही है।

See also  Court News: साइबर ठगी मामले में अनुसंधान में नहीं मिले साक्ष्य, अदालत ने कविता शुक्ला को आरोपों से किया मुक्त, मिली न्याय

इसके अलावा टेंडर में लोकल वितरक को शामिल होना था, जबकि क्यूरोफाइ फार्मास्यूटिकल बैंगलोर की कंपनी है। इसके बाद अदालत ने रिनपास और राज्य सरकार को नोटिस जारी कर 18 नवंबर तक जवाब मांगा है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment