high court news

Shah Brothers case: सरकार के आदेश को निरस्त करने के खिलाफ अपील दाखिल नहीं करेगी सरकार

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 22 Oct, 2021
1 min read 1.2k views
jharkhand high court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi: Shah Brothers case झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस आर मुखोपाध्याय और जस्टिस दीपक रौशन की अदालत में अवकाश के समय शाह ब्रदर्स के लीज से संबंधित मामले में हुई सुनवाई के खिलाफ दाखिल जनहित याचिका पर सुनवाई की गई।

सुनवाई के दौरान सरकार की ओर से जवाब दाखिल किया गया। इसमें कहा गया है कि राज्य सरकार शाह ब्रदर्स के मामले में एकल पीठ के खिलाफ अपील दाखिल नहीं करेगी। इस मामले में खान विभाग की ओर से सुनवाई की जा रही है।जिसमें विधि सम्मत आदेश पारित किया जाएगा।

वहीं, इस मामले में प्रार्थी की ओर से दाखिल जनहित याचिका सुनवाई योग्य नहीं है। क्योंकि उन्होंने इस मामले में अपना क्रेडेंशिएल (साख) नहीं बताया है। इसके अलावा संस्था ने कितने जनहित के काम किए और क्या संस्था ने याचिका दाखिल करने के लिए अध्यक्ष को अनुमति दी है।

See also  Ranchi: आर्मी लैंड स्कैम केस में निलंबित आईएएस छवि रंजन की जमानत पर सुनवाई पूरी, आदेश 3 दिसंबर को

इसे भी पढ़ेंः Murder Case: पुलिस की लापरवाही से आठ साल से जेल में बंद है नाबालिग, मामला पहुंचा हाईकोर्ट

इसलिए यह याचिका झारखंड हाई कोर्ट रूल्स के मुताबिक नहीं है। इसलिए इसे खारिज कर देना चाहिए। इस पर प्रार्थी की ओर से अपना जवाब दाखिल करने के लिए समय की मांग की गई, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया। राज्य सरकार की ओर से अपर महाधिवक्ता सचिन कुमार ने पक्ष रखा।

मामले में अगली सुनवाई आठ दिसंबर को होगी। इस संबंध में भूमि अधिग्रहण विस्थापित आवाम पुनर्वास विकास समिति की ओर से जनहित याचिका दाखिल की गई है। याचिका में शाह ब्रदर्स के मामले में एकल पीठ के आदेश के खिलाफ अपील दाखिल करने के लिए सरकार को निर्देश देने की मांग की है।

See also  Promotion: सीआई से अंचलाधिकारी में प्रोन्नति पर हाईकोर्ट ने यथास्थिति बनाए रखने का दिया आदेश

बता दें कि एकल पीठ ने शाह ब्रदर्स के मामले में राज्य सरकार के आदेश को निरस्त करते हुए दोबारा सुनवाई करने का निर्देश दिया था। शाह ब्रदर्स ने लीज रद करने के सरकार के आदेश को कोर्ट ने रद कर दिया था।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment