high court news

राज्य के कई न्यायिक पदाधिकारियों का तबादला, आर्थिक मामलों की सुनवाई के लिए दो जज नियुक्त

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 29 Aug, 2021
1 min read 1.2k views
court logo
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi: Judicial officers Transfer झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य के कई न्यायिक अधिकारियों का तबादला किया है। इनमें कुछ की सेवा राज्य सरकार से वापस लेकर पदस्थापित किया गया है। जबकि कई जिला जजों को प्रधान जिला जज में प्रोन्नति दी गई है। कुछ न्यायाकि अधिकारियों को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारियों के अधिकार दिए गए हैं। इसको लेकर झारखंड हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल ने अधिसूचना जारी कर दी है।

हाईकोर्ट की अधिसूचना के अनुसार रांची फैमिली कोर्ट के प्रधान जज पीयुष कुमार को दुमका का प्रधान जिला जज के पद पर तबादला किया गया है। श्रम न्यायालय देवघर के पीठासीन पदाधिकारी राजेंद्र बहादुर पाल को लोहरदगा, विधानसभा के सचिव महेंद्र प्रसाद को सिमडेगा, श्रम न्यायालय बोकारो के पीठासीन अधिकारी ओम प्रकाश पांडेय को जामताड़ा और रांची फैमिली कोर्ट के जज सत्यप्रकाश को खूंटी का प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर स्थानांतरित किया गया है।


आठ को प्रधान जिला जज में पदोन्नति
इसके अलावा आठ जिला जज को प्रोन्नति देते हुए प्रधान जिला जज के पद पर पदस्थापन किया गया है। इनमें हाईकोर्ट के राज्य स्तरीय सुलह एवं मध्यस्थता समिति के सदस्य सचिव संजय कुमार, देवघर के जिला एवं सत्र न्यायाधीश, अनिल कुमार मिश्रा, रांची के एजेसी मार्तंड प्रताप मिश्र, कोडरमा के जिला एवं सत्र न्यायाधीश रमाशंकर सिंह, गढ़वा के जिला एवं सत्र न्यायाधीश शंभू लाल साव, हाईकोर्ट रजिस्ट्रार (स्थापना) कौशल किशोर झा, डालटनगंज के जिला एवं सत्र न्यायाधीश तौफिक हसन और राज्यपाल के ओएसडी (न्यायिक) राजकमल मिश्र शामिल हैं।

See also  Ranchi/H Court: झारखंड हाईकोर्ट में क्रेच व डे-केयर सेंटर का उद्घाटन, चीफ जस्टिस ने कहा महिलाओं के लिए संस्थागत सहयोग अत्यंत आवश्यक

इसे भी पढ़ेंः सुप्रीम कोर्ट के जज बोले- सत्ता बचाने के लिए सरकारें झूठ बोलती हैं, पर्दाफाश करें बुद्धिजीवी

13 जिला एवं सत्र न्यायाधीश का तबादला
हाईकोर्ट ने 13 जिला एवं सत्र न्यायाधीश रैंक के अधिकारियों का भी तबादला किया है। इनमें दुमका के पवन कुमार को बोकारो, गिरिडीह के अनिल कुमार को तेनुघाट, गिरिडीह के विनोद कुमार सिंह को डालटनगंज, चाईबासा के रवि शंकर मिश्र को जमशेदपुर, लोहरदगा के चौधरी अहसान मोइज को घाटशिला, साहिबगंज के कमलेश कुमार शुक्ला को घाटशिला, जामताड़ा के गुलाम हैदर को कोडरमा, चतरा के श्रीष दत्ता जामताड़ा, जमशेदपुर के अजीत कुमार सिंह को सरायकेला, जमशेदपुर के राम बच्चन सिंह को सिमडेगा, धनबाद के अवनिश कुमार दुबे को साहिबगंज, खूंटी के राजेश कुमार नंबर- 1 और चाईबासा के ओंकार नाथ चौधरी की सेवा राज्य सरकार को सौंपी गई है।

See also  Ranchi/H Court: JPSC and JSSC की परीक्षाओं में आवेदन की तिथि के बाद का प्रमाणपत्र स्वीकार नहीं किए जाने को लेकर दायर 44 याचिकाओं पर सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित

14 को सीजेएम बनाया गया
हाईकोर्ट ने प्रथम श्रेणी के न्यायिक दंडाधिकारियों को उन्हीं जिलो में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है। इनमें बोकारो के दिव्य मिश्र, चतरा के लक्ष्मीकांत, देवघर के संजीव कुमार, धनबाद के संजय कुमार सिंह, दुमका के धर्मेंद्र कुमार सिंह, गढ़वा के संतोष आनंद प्रसाद, गोड्डा के अर्जुन साव, गुमला के फहीम किरमानी, जमशेदपुर के निशांत कुमार, जामताड़ा के डालसा सचिव कुशेश्वर सिंकू, लातेहार के अब्दुल नसीर, रामगढ़ की कुसुम कुमारी, रांची के बिनय कुमार लाल और साहेबगंज के शैलेंद्र कुमार शामिल हैं।


आर्थिक मामलों की सुनवाई के लिए दो जज नियुक्त
आर्थिक मामलों की सुनवाई के लिए हाईकोर्ट ने धनबाद और रांची में दो जजों को नियुक्त किया है। धनबाद कोर्ट में सुनवाई के लिए राजीव त्रिपाठी के विशेष न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया है। इस कोर्ट का क्षेत्राधिकार धनबाद, बोकारो, गिरिडीह, हजारीबाग, कोडरमा, चतरास दुमका, देवघर, गोड्डा, पाकुड़, जामताड़ा और साहिबगंज शामिल है। रांची में इस न्यायालय के न्यायाधीश विनय कुमार लाल को बनाया गया है। रांची के क्षेत्राधिकार में रांची, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, पलामू, लातेहार और गढ़वा जिला शामिल है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment