high court news

हाईकोर्ट ने कहा- दीमक की तरह देश को खोखला कर रही है साइबर ठगी, केंद्र व रिजर्व बैंक को भेजा नोटिस

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 25 Aug, 2021
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Allahabad high court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Prayagraj: Cyber ​​Fraud News इलाहाबाद हाई कोर्ट ने कहा कि साइबर ठग दीमक की तरह पूरे देश को खोखला कर रहे हैं। देश की आर्थिक स्थिति कमजोर कर रहे हैं। साइबर ठगी का पैसा न डूबे इसकी जवाबदेही तय होनी चाहिए। ईमानदार गरीब नागरिकों की गाढ़ी कमाई साइबर ठगी से कैसे सुरक्षित हो।

हाईकोर्ट ने इस मामले में केंद्र व राज्य सरकार तथा भारतीय रिजर्व बैंक को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। कोर्ट ने कहा कि बैंक व पुलिस की जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए। कोर्ट ने कहा जब जज भी सुरक्षित नहीं तो आम आदमी के बारे में क्या कहा जाए।

See also  लालू प्रसाद को मिलेगी बेल या रहेंगे जेल में, हाईकोर्ट में जमानत पर सुनवाई आज

इसे भी पढ़ेंः चुनाव में नक्सली का सहयोग लेने का मामलाः एमपी-एमएलए कोर्ट ने कांग्रेसी नेता डॉ अजय कुमार को साक्ष्य के अभाव में किया बरी

राज्य सरकार को ठगी रोकने के लिए बैंक व पुलिस की जवाबदेही तय करनी चाहिए। अब याचिका पर अगली सुनवाई 14 सितंबर को होगी। यह आदेश जस्टिस शेखर कुमार यादव ने नीरज मंडल उर्फ राकेश की ओर से दाखिल याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया है।

हाई कोर्ट ने कहा कि एसपी क्राइम उप्र, एसपी क्राइम प्रयागराज व निरीक्षक साइबर क्राइम से पूछा था कि प्रदेश व प्रयागराज में एक लाख से अधिक व एक लाख से कम की साइबर ठगी के दर्ज अपराधों व उनकी स्थिति क्या है लेकिन अधिकारियों के हलफनामे संतोषजनक नहीं हैं।

See also  Ranchi/ACB : शराब घोटाले के आरोपी नीरज सिंह की प्रोविजनल बेल पर सुनवाई पूरी, आदेश 25 अगस्त को

इससे लगता है कि बैंक व पुलिस दोनों गंभीर नहीं है। लोगों की जीवन की पूंजी लुट जाती है और उनसे कह दिया जाता है कि ठगी दूर दराज इलाके से हुई। नक्सल एरिया में पुलिस भी जाने से डरती है। धन वापसी मुश्किल है। लोग भाग्य को दोष देकर बैठ जाते हैं। बैंक व पुलिस की सुस्ती का लाभ साइबर अपराधी उठाते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment