मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

6th JPSC Exam News: एकलपीठ के आदेश के खिलाफ दाखिल याचिका वापस लेगी जेपीएससी

JPSC Exam
---Advertisement---

Ranchi: जेपीएससी (झारखंड लोक सेवा आयोग) ने झारखंड हाईकोर्ट में एकलपीठ के आदेश के खिलाफ दाखिल याचिका को वापस लेने का निर्णय लिया है। इसको लेकर हाई कोर्ट में आवेदन दाखिल किया गया है। अब सुनवाई के बाद ही याचिका वापस ली जाएगी।

पिछले दिनों ही जेपीएससी की ओर से एकल पीठ के आदेश के खिलाफ हाईकोर्ट के खंडपीठ में याचिका दाखिल की गई थी। याचिका में कहा गया था कि जेपीएससी की ओर से जारी मेरिट लिस्ट में कोई त्रुटि नहीं है और सबकुछ विज्ञापन के अनुरूप किया गया है।

इसे भी पढ़ेंः एससी-एसटी मामलाः मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस

लेकिन एकल पीठ ने सात जून को पेपर वन (हिंदी और अंग्रेजी) के क्वालिफाइंग मार्क्स को कुल मार्क्स में जोड़े जाने के गलत बताते हुए जेपीएससी को संशोधित मेरिट लिस्ट जारी करने का निर्देश दिया था। महाधिवक्ता ने इस मामले में संशोधित रिजल्ट जारी करने और जेपीएससी के दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई करने की सलाह दी थी।

लेकिन जेपीएससी की ओर से लगभग दो माह बाद एकल पीठ के आदेश को चुनौती देते हुए हाई कोर्ट में याचिका दाखिल कर दी गई। इसी मामले में राज्य सरकार ने अपनी ओर से एकल पीठ के आदेश को चुनौती नहीं दी थी।

बता दें कि जेपीएससी से पहले करीब सौ से अधिक चयनिक अभ्यर्थियों ने हाई कोर्ट में याचिका दाखिल कर एकल पीठ के आदेश को चुनौती दी है। उनका कहना है कि जेपीएससी की ओर से जारी मेरिट लिस्ट में कोई गड़बड़ी नहीं है।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

High court news

HC News: किशोर न्याय अधिनियम पर झारखंड हाईकोर्ट का अहम फैसला: अपराध की गंभीरता के आधार पर नाबालिग की जमानत नहीं की जा सकती खारिज, सशर्त मिली जमानत

High court news

HC News: डिक्री निष्पादन मामले में बार-बार आपत्ति दाखिल कर मामला दोबारा खोलने की कोशिश पर रोक, हाईकोर्ट ने याचिका खारिज की

HC News: जस्टिस विभु बाखरू होंगे झारखंड हाई कोर्ट के नए चीफ जस्टिस

High court news

HC News: चारा घोटाला देवघर कोषागार मामला: लालू प्रसाद के अधिवक्ता का दावा—निगरानी जांच नहीं रोकी, फाइल नोटिंग में दिए थे रिपोर्ट के आदेश

High court news

HC News: सैप (SAP) जवानों की सेवा अवधि व उम्र सीमा विवाद: झारखंड हाईकोर्ट ने सुनवाई पूरी कर फैसला रखा सुरक्षित

supreme_court_of_India

HC News: सुप्रीम कोर्ट पहुंचा झारखंड लॉ अफसर नियमावली-2026 विवाद, हाईकोर्ट के फैसले को दी गई चुनौती

Leave a Comment