मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

6th JPSC Exam: जेपीएससी ने एकलपीठ के आदेश के खिलाफ दाखिल की अपील, कहा- मेरिट लिस्ट में कोई गड़बड़ी नहीं

JPSC Exam
---Advertisement---

Ranchi: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की ओर से छठी जेपीएससी परीक्षा (6th JPSC) के मेरिट लिस्ट को निरस्त करने के एकल पीठ के आदेश के खिलाफ हाईकोर्ट की खंडपीठ अपील याचिका दाखिल की गई है। आयोग की ओर से एकलपीठ के आदेश पर रोक लगाने की मांग की गई है।

दरअसल, हाईकोर्ट की एकलपीठ ने जेपीएससी की ओर से जारी मेरिट लिस्ट को निरस्त करते हुए संशोधित मेरिट लिस्ट जारी करने का निर्देश दिया है। इसके खिलाफ जेपीएससी की ओर से हाईकोर्ट में दाखिल याचिका में कहा गया है कि उनकी ओर से जारी मेरिट लिस्ट में कोई गडबड़ी नहीं है।

इसे भी पढ़ेंः वित्तीय अनियमितता के मामले में सीयूजे के चिकित्सा पदाधिकारी के खिलाफ चलेगी विभागीय कार्रवाई, एकलपीठ का आदेश निरस्त

परीक्षा में पेपर वन (हिंदी व अंग्रेजी) में क्वालिफाइंग मार्क्स को कुल मार्क्स में जोड़ा जाना बिल्कुल सही है। जेपीएससी ने सभी प्रक्रिया विज्ञापन में निहित शर्तों के अनुरुप किया गया है। इसलिए एकल पीठ के आदेश को निरस्त किया जाना चाहिए।

जेपीएससी से पहले इस मामले में नौकरी कर रहे करीब सौ से अधिक अभ्यर्थियों ने एकलपीठ के आदेश को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट में अपील दाखिल की है। उनकी याचिका में भी जेपीएससी की ओर से जारी मेरिट लिस्ट को सही बताया गया है।

बता दें कि जून 2021 में झारखंड हाईकोर्ट के एकलपीठ ने छठी जेपीएससी परीक्षा के बाद आयोग की ओर से जारी मेरिट लिस्ट को निरस्त कर दिया था। अदालत ने इस मामले में जेपीएससी को आठ सप्ताह में संशोधित मेरिट लिस्ट जारी करने का निर्देश दिया है। इस परीक्षा में 326 पदों पर नियुक्ति हुई थी।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

HC News: जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद झारखंड हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त

High court news

HC News: 51 मल्टी-पर्पज वर्कर्स की सेवा नियमित करने का बड़ा आदेश, प्रारंभिक नियुक्ति से मिलेंगे सभी लाभ

L Khiyangate News

HC News: जेपीएससी परीक्षा अनियमितता: पूर्व मुख्य सचिव एल ख्यांग्ते की जमानत पर सुनवाई, सीआईडी को जवाब दाखिल करने का निर्देश

High court news

HC News: भूगोल शिक्षक को फिजिकल एजुकेशन में बीपीएड के आधार पर नियमितीकरण नहीं, हाईकोर्ट ने खारिज की समीक्षा याचिका

High court news

HC News: फाइल मूवमेंट का बहाना नहीं चलेगा: 234 दिन की देरी पर झारखंड हाईकोर्ट ने खारिज की राज्य सरकार की अपील

High court news

HC News: किशोर न्याय अधिनियम पर झारखंड हाईकोर्ट का अहम फैसला: अपराध की गंभीरता के आधार पर नाबालिग की जमानत नहीं की जा सकती खारिज, सशर्त मिली जमानत

Leave a Comment