high court news

सिपाही नियुक्ति नियमावली के मामले में बहस जारी, अगली सुनवाई 17 अगस्त को होगी

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 27 Jul, 2021
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Jharkhand High Court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi: झारखंड हाईकोर्ट चीफ जस्टिस डॉ रवि रंजन व जस्टिस एसएन प्रसाद की अदालत में सिपाही नियुक्ति नियमावली को चुनौती देने वाली पचास याचिकाओं पर सुनवाई के दौरान प्रार्थी की ओर से पक्ष रखा गया। बहस अधूरी रहने पर अदालत ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 17 अगस्त की तिथि निर्धारित की।

प्रार्थी की ओर से अदालत को बताया कि पुलिस एक्ट के विरुद्ध बनाई गई सिपाही नियमावली 2014 को असंवैधानिक घोषित किया जाना चाहिए। इस नियमावली में जो प्रावधान किया गया है, वह एक्ट में नहीं है और जो प्रावधान एक्ट में है, उसके अनुसार नियमावली का गठन नहीं किया गया है।

See also  Land dispute: सासंद निशिकांत दुबे की पत्नी अनामिका गौतम के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी निरस्त

इसे भी पढ़ेंः सीएम हेमंत सोरेन के काफिल पर हमले के मुख्य आरोपी भैरव सिंह को हाईकोर्ट से मिली जमानत

हालांकि इस दौरान प्रार्थियों की ओर से बहस अधूरी रही। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की ओर से अधिवक्ता संजय पिपरवाल व प्रिंस कुमार सिंह ने कहा कि नई नियमावली के तहत ही वर्ष 2015 में सिपाही बहाली के लिए विज्ञापन जारी किया गया था।

इसके तहत जैप व सभी जिलों में सिपाही की भर्ती गई गई। नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी करते हुए वर्ष 2018 में सभी को नियुक्ति प्रदान कर दी गई है। इस पर प्रार्थियों का कहना था कि इस मामले में अदालत ने पहले ही अंतिम फैसले से नियुक्ति प्रक्रिया प्रभावित होने का आदेश दिया है।

See also  रांचीः फर्जी दस्तावेज पर सेना की जमीन खरीद-बिक्री मामले चार्जशीटेड सौरव कुमार को जमानत नहीं, याचिका खारिज

बता दें कि प्रार्थी रिंकेश कुमार यादव, रंजीत कुमार सिंह, राकेश कुमार व अन्य की ओर से अलग-अलग याचिकाएं दायर कर सिपाही नियुक्ति नियमावली-2104 को चुनौती दी है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment