मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

हिनू नदी के पास विवादित जमीन की नापी उपायुक्त की निगरानी में कराने का हाईकोर्ट का निर्देश

high court of jharkhand
---Advertisement---

Ranchi: Hinoo River in Ranchi, Jharkhand High Court झारखंड हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस डॉ रवि रंजन व जस्टिस एसएन प्रसाद की अदालत में हिनू नदीं पर अतिक्रमण के मामले में सुनवाई हुई। अदालत ने विवादित जमीन की दोबारा नापी कराने का आदेश रांची उपायुक्त को दिया है।

अदालत ने अपने आदेश में कहा है कि मंगलवार को उपायुक्त की निगरानी में विवादित जमीन की नापी की जाएगी। इस दौरान विवादित जमीन से संबंधित लोग भी उपस्थित होंगे। इसकी नापी विशेषज्ञ अमीन, नगर निगम के अधिकारियों की मौजूदगी में किया जाएगा।

नापी के बाद इसकी पूरी रिपोर्ट में अदालत में दाखिल की जानी है। दरअसल, रांची नगर निगम ने हाई कोर्ट के आदेश के बाद जलस्रोतों और नदियों को किनारे हुए अतिक्रमण को हटाने का आदेश दिया था। इसके बाद निगम की ओर से हिनू नदी के किनारे अतिक्रमण करने वालों को नोटिस जारी किया गया।

इसे भी पढ़ेंः Rathayatra: रांची में रथयात्रा निकालने पर निर्णय ले राज्य सरकार: हाई कोर्ट

इस मामले में नसीमुद्दनी हैदरी को अतिक्रमण का नोटिस जारी किया गया। लेकिन इससे पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद उनके उत्तराधिकारियों की ओर से हाई कोर्ट में हस्तक्षेप याचिका दाखिल की गई है। उनकी ओर से अतिक्रमण करने से इन्कार किया गया।

सुनवाई के दौरान हस्तक्षेपकर्ता की ओर से अदालत से कहा गया कि उनके प्लाट संख्या 535 के अलावा कहीं अतिक्रमण नहीं किया है। लेकिन निगम ने उन्हें नोटिस जारी किया है। अगर उक्त प्लाट की एक बार फिर से जांच हो जाती, तो बेहतर होता। इस पर कोर्ट ने नापी का आदेश दिया है।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

HC News: जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद झारखंड हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त

High court news

HC News: 51 मल्टी-पर्पज वर्कर्स की सेवा नियमित करने का बड़ा आदेश, प्रारंभिक नियुक्ति से मिलेंगे सभी लाभ

L Khiyangate News

HC News: जेपीएससी परीक्षा अनियमितता: पूर्व मुख्य सचिव एल ख्यांग्ते की जमानत पर सुनवाई, सीआईडी को जवाब दाखिल करने का निर्देश

High court news

HC News: भूगोल शिक्षक को फिजिकल एजुकेशन में बीपीएड के आधार पर नियमितीकरण नहीं, हाईकोर्ट ने खारिज की समीक्षा याचिका

High court news

HC News: फाइल मूवमेंट का बहाना नहीं चलेगा: 234 दिन की देरी पर झारखंड हाईकोर्ट ने खारिज की राज्य सरकार की अपील

High court news

HC News: किशोर न्याय अधिनियम पर झारखंड हाईकोर्ट का अहम फैसला: अपराध की गंभीरता के आधार पर नाबालिग की जमानत नहीं की जा सकती खारिज, सशर्त मिली जमानत

Leave a Comment