high court news

हाईकोर्ट ने कहा- सदर अस्पताल के काम कोताही पर चलेगा अवमानना का मामला

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 23 Jun, 2021
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
high court of jharkhand
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi: Jharkhand High Court झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस डॉ रवि रंजन व जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद की अदालत में हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी सदर अस्पताल में पांच सौ बेड चालू करने के मामले में दाखिल अवमानना याचिका पर सुनवाई हुई।

सुनवाई के दौरान अदालत ने मौखिक रूप से कहा कि भविष्य में सदर अस्पताल के काम में किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कोर्ट के आदेश का अनुपालन नहीं होने पर अवमानना का मामला चलेगा।

इसे भी पढ़ेंः जैक के उपाध्यक्ष को हटाने के मामले में हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा

इस दौरान राज्य सरकार की ओर बताया गया कि कंपनी से उन्हें ऑक्सीजन टैंक मिल गया है। उसे रांची सदर अस्पताल में लगाने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। जल्द ही ऑक्सीजन टैंक को सदर अस्पताल में लगा दिया जाएगा।

See also  Jharkhand News/H Court: रिम्स परिसर अतिक्रमण मामला: हाई कोर्ट ने एसीबी जांच कराई, सीबीआई विकल्प सुरक्षित

इस पर अदालत ने मामले सुनवाई एक जुलाई को निर्धारित की है। सदर अस्पताल का निर्माण करने वाली कंपनी विजेता कंस्ट्रक्शन सहित अन्य कंपनियों की ओर से बकाया राशि का मुद्दा उठाया गया। इस पर अदालत ने एक जुलाई को सुनवाई करने की बात कही।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment