high court news

6th JPSC Exam रद होगी या अभ्यर्थियों को मिलेगी निराशा, सोमवार को हाईकोर्ट सुनाएगी फैसला

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 05 Jun, 2021
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
high court of jharkhand
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi: 6th JPSC Exam, सोमवार को झारखंड हाईकोर्ट एक महत्वपूर्ण मामले में फैसला सुनाएगी। छठी जेपीएससी के अंतिम परिणाम को निरस्त करने की मांग वाली याचिकाओं पर झारखंड हाई कोर्ट अपना फैसला सुनाएगी। जस्टिस एसके द्विवेदी की अदालत ने सभी पक्षों की सुनवाई पूरी करने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था।

सबकी निगाहें अब हाईकोर्ट पर हैं कि क्या अदालत छठी जेपीएससी के परिणाम को रद करती है या फिर अभ्यर्थियों की याचिका को खारिज करती है। इसको लेकर हाई कोर्ट में दिलीप कुमार सिंह सहित कई अन्य याचिकाएं दाखिल की गई है। इनमें छठी जेपीएससी के अंतिम परिणाम को गलत बताते हुए उसे निरस्त करने की मांग की गई है।

See also  Masanjor Dam: पानी विवाद पर हाईकोर्ट ने जल संसाधन विभाग के सचिव को किया तलब

इसे भी पढ़ेंः Oxygen Cylinder: हाईकोर्ट ने केंद्र से पूछा- ऑक्सीजन सिलेंडर खरीदारी पर प्रतिबंध क्यों?

सुनवाई के दौरान प्रार्थियों की ओर से दलील दी गई थी कि छठी जेपीएससी परीक्षा के पेपर वन (हिंदी-अंग्रेजी) के क्वालिफाइंग अंक को कुल प्राप्तांक में जोड़ दिया है, जबकि विज्ञापन की शर्तों के अनुसार अभ्यर्थियों को पेपर वन में सिर्फ क्वालिफाइंग अंक लाना था और इसे कुल प्राप्तांक में नहीं जोड़ा जाना था।

क्वालिफाइंग अंक को कुल प्राप्तांक में जोड़ने की वजह से अधिक अंक प्राप्त करने वाले कई अभ्यर्थियों का चयन नहीं हो सका है। इसलिए अंतिम परिणाम को रद किया जाए। वहीं, कुछ याचिकाओं में कहा गया है कि कई अभ्यर्थियों को श्रेणी के अनुसार कैडर का आवंटन नहीं मिला है। जबकि उन्होंने प्राथमिकता का विकल्प भी भरा था।

See also  MNREGA scam: हाईकोर्ट ने ईडी और एसीबी से जेई राम बिनोद सिन्हा के बयान की रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में मांगी

इसलिए उनके कैडर को बदला जाए। इस मामले में जेपीएससी का कहना था कि क्वालिफाइंग अंक कुल प्राप्तांक में जोड़ा जाना गलत नहीं है और न ही अंतिम परिणाम जारी करने में किसी प्रकार की कोई गलती हुई है। इसलिए प्रार्थियों की याचिका रद की जाए।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment