मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

कोरोना संक्रमित शवों का प्रशासन कर रहा अंतिम संस्कार, हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर परिजनों ने मांगी अनुमति

Jharkhand High Court
---Advertisement---

Ranchi: झारखंड हाईकोर्ट में जमशेदपुर में कोरोना संक्रमित शवों का अंतिम संस्कार धर्म और रीति रिवाज के तहत समुचित ढंग से कराने व अंतेष्टी में परिजनों को शामिल किए जाने की मांग को लेकर जनहित याचिका दाखिल की गई है। जमशेदपुर के तितवनतो देवी महिला कल्याण संस्थान की ओर से अधिवक्ता अपराजिता भारद्वाज ने उक्त याचिका हाई कोर्ट में दाखिल की है।

उन्होंने बताया कि याचिका में आरोप लगाया है कि जमशेदपुर में कोरोना संक्रमित शवों का उनके परिजनों को धार्मिक रीति रिवाज के अनुसार समुचित ढंग से अंतिम संस्कार नहीं करने दिया जा रहा है। जमशेदपुर प्रशासन के द्वारा जैसे-तैसे शवों का अंतिम संस्कार किया जा रहा है जो कि गलत है। याचिका में कहा गया है कि डब्ल्यूएचओ और केंद्र सरकार ने जो गाइडलाइंस जारी की है।

इसे भी पढ़ेंः सीटी स्कैन मशीनः हाईकोर्ट ने कहा- लोग मर रहे हैं, सरकार व रिम्स कर रहे पत्राचार

उसके अनुसार शव के परिजनों को उसके अंतिम संस्कार करने की अनुमति दी जानी है। लेकिन जमशेदपुर में टाटा के टीएमएच अस्पताल में कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत होने पर उक्त शव को उसके परिजन को न देकर जमशेदपुर जिला प्रशासन को सौंप दिया जाता है। जमशेदपुर प्रशासन उनके परिजन को सूचना तो देते हैं कि उक्त तिथि को उक्त स्थान पर कोरोना से मौत होने वाले शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

लेकिन अंतिम संस्कार में उनके परिजनों को शामिल नहीं होने दिया जाता है। ऐसे में पता ही नहीं चल पाता है कि किस व्यक्ति का अंतिम संस्कार किया गया है। इसको देखते हुए संस्थान की ओर से हाई कोर्ट में याचिका दाखिल कर कोरोना संक्रमण से होने वाले मौत के बाद अंतिम संस्कार में उनके परिजनों को शामिल होने की अनुमति देने की मांग अदालत से की गई है।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

HC News: जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद झारखंड हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त

High court news

HC News: 51 मल्टी-पर्पज वर्कर्स की सेवा नियमित करने का बड़ा आदेश, प्रारंभिक नियुक्ति से मिलेंगे सभी लाभ

L Khiyangate News

HC News: जेपीएससी परीक्षा अनियमितता: पूर्व मुख्य सचिव एल ख्यांग्ते की जमानत पर सुनवाई, सीआईडी को जवाब दाखिल करने का निर्देश

High court news

HC News: भूगोल शिक्षक को फिजिकल एजुकेशन में बीपीएड के आधार पर नियमितीकरण नहीं, हाईकोर्ट ने खारिज की समीक्षा याचिका

High court news

HC News: फाइल मूवमेंट का बहाना नहीं चलेगा: 234 दिन की देरी पर झारखंड हाईकोर्ट ने खारिज की राज्य सरकार की अपील

High court news

HC News: किशोर न्याय अधिनियम पर झारखंड हाईकोर्ट का अहम फैसला: अपराध की गंभीरता के आधार पर नाबालिग की जमानत नहीं की जा सकती खारिज, सशर्त मिली जमानत

Leave a Comment