मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

Rupa Tirkey की मौत की CBI जांच की मांग, हाईकोर्ट में PIL दाखिल

Rupa Tirkey
---Advertisement---

Ranchi: साहिबगंज की महिला थाना प्रभारी रूपा तिर्की की मौत की सीबीआई जांच के लिए झारखंड हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की गयी है। देवानंद उरांव ने याचिका दायर कर रूपा तिर्की की मौत के संदेहास्पाद मानते हुए पूरे मामले की सीबीआई जांच कराने का आग्रह किया गया है। याचिका में विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा और डहू यादव नामक व्यक्ति को प्रतिवादी बनाते हुए दोनों की भूमिका और पंकज मिश्र की संपत्ति की जांच कराने का आग्रह भी अदालत से किया गया है।

याचिका में कहा गया है कि रूपा तिर्की की मौत संदेहास्पद है। रूपा के परिवार वाले भी यह बात कह चुके हैं। उन्होंने पंकज मिश्र एवं अन्य कई लोगों पर रूपा तिर्की को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है और इसकी निष्पक्ष जांच की मांग की है। याचिका में कहा गया है कि पंकज मिश्रा की पहुंच को देखते हुए पुलिस इस मामले का सही अनुसंधान नहीं कर रही है। परिजनों ने जिन पर आशंका जतायी है उन्हें पुलिस की अब तक की जांच में ही क्लीन चिट दे दिया गया है।

इसे भी पढ़ेंः सेनारी नरसंहारः पटना हाईकोर्ट ने साक्ष्य के अभाव में 13 सजायाफ्ता को किया बरी

जबकि परिजन पुलिस जांच से संतुष्ट नहीं है और वह लगातार सीबीआई जांच कराने की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार अभी तक सीबीआई जांच नहीं करा रही है। याचिका में विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्र पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप लगाते हुए उनकी संपत्ति की जांच ईडी और आयकर विभाग से कराने का भी आग्रह प्रार्थी ने किया है। पंकज मिश्र पर साहिबगंज में तबादला में भी हस्तक्षेप करने और अपने मुताबिक लोगों को पदस्थापित कराने का आरोप लगाते हुए याचिका में एक ऑडियो क्लीप भी संलग्न किया गया है।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

High court news

HC News: रेलवे के तीन सहायक लोको पायलटों की याचिका Dismissed, विभागीय कार्रवाई और सजा बरकरार

High court news

HC News: गुमला के 42 साल पुराने हत्याकांड में झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: दोषसिद्धि बरकरार, लेकिन नाबालिग होने के कारण उम्रकैद की सजा रद्द

HC News: झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश एम.एस. सोनक की भावुक विदाई: “न्यायपालिका के प्रति सम्मान अर्जित करना होता है, दिया नहीं जाता”

High court news

HC News: डायन बताकर महिला की हत्या मामले में दोषी की उम्रकैद बरकरार, हाईकोर्ट ने खारिज की अपील

High court news

HC News: धनबाद मारपीट व छेड़खानी मामला: तीन आरोपियों की याचिका खारिज, आपराधिक कार्यवाही जारी रखने का हाईकोर्ट का आदेश

High court news

HC News: जेपीएससी एसीएफ और एफआरओ भर्ती रद्द करने के खिलाफ याचिकाओं पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा

Leave a Comment