high court news

Corona Effect: कोरोना संक्रमण के चलते अदालतों में ऑनलाइन होगी सुनवाई, हाईकोर्ट में लगेंगे कम मामले

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 10 Apr, 2021
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
jharkhand high court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi: कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे के बीच झारखंड हाई कोर्ट में सोमवार से अदालत में कम मामले सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किए जाएंगे। हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस डॉ रवि रंजन ने कोर्ट में प्रतिदिन लगने वाली केस को कम करने का संकेत जनहित याचिकाओं की सुनवाई के दौरान दिया था। जिसके बाद हाई कोर्ट के सोमवार के कॉज लिस्ट में केस की संख्या कम कर दी गई है। दरअसल, एडवोकेट एसोसिएशन की अध्य रितु कुमार ने केस कम लगाने का आग्रह चीफ जस्टिस से किया था। जिस पर चीफ जस्टिस ने निर्णय लेने की बात कही थी। सोमवार को सभी अदालतों में 15 से 20 केस सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किए गए हैं। वहीं जमानत याचिका और अग्रिम जमानत याचिका सुनने करने वाली हाई कोर्ट की बेंच 50- 50 केस सुनवाई के लिए सूचीबद्ध हैं।

See also  हाईकोर्ट में सोमवार से सिर्फ अतिमहत्वपूर्ण केस की होगी सुनवाई

निचली अदालतों में अब होगी ऑनलाइन सुनवाई

कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए राज्य की सभी निचली अदालतों में अब ऑनलाइन ही सुनवाई होगी। इस संबंध में झारखंड हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल अंबुज नाथ ने सभी जिला प्रधान न्यायाधीशों को पत्र लिखा है। पत्र में कहा गया है कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए अब मामलों की ऑनलाइन सुनवाई की जाए। इस दौरान कोरोना संक्रमण को लेकर हाई कोर्ट की ओर से बनाए गए एसओपी का भी पालन किया जाए। बता दें कि पिछले दिनों कोरोना संक्रमण में कमी होने पर पर और अधिवक्ताओं की मांग को देखते हुए निचली अदालतों में फिजिकली सुनवाई शुरू कर दी गई थी। लेकिन अब कोरोना संक्रमण के दूसरे चरण को देखते हुए फिजिकली सुनवाई को पूरी तरह से स्थगित करते हुए ऑनलाइन सुनवाई करने का निर्देश जारी किया गया है।

See also  HC News: जज नियुक्ति परीक्षा मामले में एकल पीठ करेगी सुनवाई, सरकार के फैसले को दी है चुनौती
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment