high court news

लालू की सुरक्षा में तैनात जवानों को ठंड से बचने के लिए RIMS ने दिया तकिया और गद्दा, अब नहीं लौटा रहे समान

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 09 Mar, 2021
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Lalu Prasad yadav in RIMS
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रांचीः रिम्स में लालू प्रसाद के इलाज के दौरान एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। लालू प्रसाद की सुरक्षा में तैनात जवान वापस जाते समय रिम्स से मिले गद्दा, तकिया समेत अन्य सामानों को अपने साथ ले गए। रिम्स के पत्र पर एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा जवानों को जवाब तलब किया है।

रिम्स की ओर से एसएसपी को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि अब तक जवानों ने रिम्स का सामान वापस नहीं किया है। इस कारण रिम्स प्रबंधन पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। इससे पुलिस की छवि धूमिल हो रही है। निर्देश दिया है कि 24 घंटे के भीतर सामान को जमा करें। यह भी बताएं कि अब तक उन्होंने सामान क्यों नहीं वापस किया। आदेश का पालन नहीं करने पर उनके विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी।

See also  Barkagaon Firing: एनटीपीसी गोलीकांड मामले में पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को झटका, हाईकोर्ट ने खारिज की जमानत

इसे भी पढ़ेंः सुप्रीम कोर्ट ने कहा- ससुराल में पत्नी की हर चोट के लिए पति ही जिम्मेदार

रिम्स प्रबंधन ने एसएसपी को भेजा था पत्र
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद जब रिम्स के केली बंगले में रहकर अपना इलाज करवा रहे थे, उस समय लालू की सुरक्षा में रांची पुलिस के 10 पुलिसकर्मी तैनात थे। रिम्स प्रबंधन की तरफ से सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों के लिए गद्दा और तकिया उपलब्ध कराया गया था। इसी बीच बिहार के एक विधायक को फोन करने के मामले उठे विवाद के बाद लालू प्रसाद को दोबारा पेइंग वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया।

जवान साथ ले गए तकिया और गद्दा
केली बंगला खाली होने के बाद लालू की सुरक्षा में तैनात जवान भी वहां से हटा दिया गया, लेकिन जाते-जाते पुलिस के जवान केली बंगले से गद्दा और तकिया भी ले गए। मामले की जानकारी मिलने के बाद रिम्स प्रबंधन ने जवानों से कई बार तकिया और गद्दे की मांग की, लेकिन उन्होंने नहीं लौटाया। इसके बाद रिम्स प्रबंधन ने एसएसपी को इस संबंध में पत्र लिखकर सामान वापस कराने का आग्रह किया था।

See also  Ranchi: नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के अतिरिक्त भवन के डीपीआर करें तैयार एक माह में - हाई कोर्ट
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment