high court news

मनी लाउंड्रिंग मामले में आरोपी पूर्व मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी के पीए मनोज कुमार को मिली जमानत

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 08 Mar, 2021
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
jharkhand high court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रांचीः झारखंड हाई कोर्ट के जस्टिस रंगोन मुखोपाध्याय की अदालत में पूर्व मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी के पीए मनोज कुमार की जमानत पर सुनवाई हुई। सुनवाई के बाद अदालत ने मनोज कुमार को राहत दी है।

अदालत ने मनोज कुमार को जमानत की सुविधा प्रदान कर दी है। मनोज कुमार पर करीब 13 करोड़ रुपये के मनी लाउंड्रिंग का आरोप है। उनकी ओर से अदालत में जमानत याचिका दाखिल की गई थी।

इसे भी पढ़ेंः सुप्रीम कोर्ट ने दुष्कर्म के आरोपी से पीड़िता की शादी करने की बात को नकारा, सीजेआई ने कहा- गलत रिपोर्टिंग हुई

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी मनोज कुमार ने पिछले साल ईडी कोर्ट में सरेंडर किया था। करीब 13 करोड रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में सुबोध सिंह व सुजीत सिंह भी आरोपी हैं।

See also  स्वर्णरेखा बहुदेशीय परियोजना पर 6.5 हजार करोड़ खर्च, काम बंद करने पर HC ने सरकार से मांगा जवाब

बता दें कि 2 दिसंबर 2009 को एसीबी ने इस प्रकरण में प्राथमिकी दर्ज की थी। बाद में इस केस को ईडी ने टेकओवर कर लिया था और जांच कर रही है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment