National News

PM Modi Covid Vaccine: वैक्सीन लगवाने के बाद नर्स से बोले PM मोदी, लगा भी दी पता भी नहीं चला

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 01 Mar, 2021
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
PM Narendra Modi Vaccination
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIMS) में कोविड-19 टीके की पहली खुराक ली और उन सभी लोगों से टीका लगवाने की अपील की, जो दूसरे चरण के टीकाकरण अभियान के तहत इसकी पात्रता रखते हैं।

पुडुचेरी की रहने वाली सिस्टर पी निवेदा ने मोदी को भारत बायोटेक के CoVaccine कोवैक्सीन टीके की पहली खुराक लगाई। पीएम मोदी को वैक्सीन लगाती तस्वीर में दो नर्स दिखाई दे रही हैं। उनमें से एक नर्स ने पीएम मोदी के साथ हुए अपने एक्सपीरियंस को शेयर किया।

नर्स पी निवेदा ने कहा, सर (पीएम मोदी) को भारत बायोटेक के कोवाक्सिन की पहली खुराक दी गई है, दूसरी खुराक 28 दिनों में दी जाएगी। उन्होंने मुझसे पूछा कि टीकाकरण के बाद हम कहां के हैं? उन्होंने कहा, “लगा भी दी, पता भी नहीं चला।”

See also  SC News: सुप्रीम कोर्ट पहुंचा शेयर बाजार में ऐतिहासिक गिरावट का मामला

इसे भी पढ़ेंः जज ने पूछा लालू की तबीयत का हाल, वकील ने कहा, एम्स के इलाज से थोड़ा सुधार

मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘मैंने एम्स में कोविड-19 टीके की पहली खुराक ली। कोविड-19 के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में हमारे डॉक्टरों और वैज्ञानिकों ने बहुत कम समय में असाधारण काम किया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं उन सभी लोगों से कोरोना वायरस का टीका लगवाने की अपील करता हूं, जो इसके पात्र हैं। हम सब मिलकर भारत को कोविड-19 से मुक्त बनाएंगे।’’

दूसरे चरण के टीकाकरण अभियान के तहत, एक मार्च से वरिष्‍ठ नागरिकों और गंभीर बीमारियों से पीड़ित 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को टीका लगाया जाएगा।

See also  कोविड वैक्सीन के फायदे: दोनों डोज लेने से कोरोना से होने वाली मौत से 95% बचाव- स्टडी (ICMR)

टीकाकरण के लिए लोग कोविन टू-पाइंट जीरो पोर्टल या आरोग्‍य सेतु जैसे अन्‍य आई टी ऐप्‍लीकेशन पर अपना पंजीकरण करा सकेंगे।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट के साथ ही टीका लगवाते हुए अपनी एक तस्वीर भी साझा की, जिसमें वह असमिया गमछा पहने दिख रहे हैं और मुस्कुराते हुए टीका लगवा रहे हैं। उनके साथ इस तस्वीर में सिस्टर निवेदा के अलावा केरल की रहने वाली एक अन्य नर्स रोसम्मा अनिल भी दिख रही हैं।

प्रधानमंत्री के एम्स पहुंचने के दौरान किसी भी रास्ते को बंद नहीं किया गया और ना ही यातायात को रोका गया। लोगों को परेशानी न हो, इसलिए उन्होंने टीके के लिए सुबह का समय चुना।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment