Jharkhand

जज ने पूछा लालू की तबीयत का हाल, वकील ने कहा, एम्स के इलाज से थोड़ा सुधार

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 26 Feb, 2021
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Lalu prasad Yadav in AIMS
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रांचीः चारा घोटाला मामले में सजा काट रहे राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के जेल मैनुअल उल्लंघन मामले में झारखंड हाई कोर्ट में सुनवाई हुई। जस्टिस अपरेश कुमार सिंह की अदालत ने लालू के स्वास्थ्य के बारे में पूछा तो लालू के अधिवक्ता देवर्षि मंडल ने अदालत से कहा कि उनकी स्थिति में थोड़ा सुधार है।

इस दौरान अदालत को बताया गया कि रिम्स के निदेशक ने स्पष्टीकरण के साथ लालू के स्वास्थ्य संबंधित मेडिकल रिपोर्ट अदालत में 15 फरवरी को जमा कर दी है। लेकिन अदालत ने कहा कि उन्हें एम्स में भेजे जाने के लिए गठित मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट नहीं मिली है। इस पर सरकारी अधिवक्ता ने कहा कि दोबारा उक्त रिपोर्ट कोर्ट में जमा कर दी जाएगी।

See also  दारोगा बहालीः पीटी परीक्षा में आरक्षण की मांग वाली याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

इसके बाद अदालत ने इस मामले की सुनवाई 5 मार्च को निर्धारित की है। पिछले शुक्रवार को यह मामला सुनवाई के लिए हाई कोर्ट में लगा था, लेकिन लालू की जमानत पर चली लंबी बहस के चलते इस मामले में सुनवाई टल गई।

इसे भी पढ़ेंः देवघर कृषि बाजार समिति के 52 दुकानों के आवंटन रद करने पर हाई कोर्ट ने लगाई रोक

इससे पहले अदालत ने रिम्स की ओर से लालू प्रसाद के मेडिकल रिपोर्ट अदालत में दाखिल नहीं करने पर कड़ी नाराजगी जताई थी और रिम्स निदेशक से स्पष्टीकरण पूछा था कि आखिर क्यों कोर्ट के आदेश के बाद भी रिपोर्ट जमा नहीं की गई।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

2,377 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment