Jharkhand

देवघर कृषि बाजार समिति के 52 दुकानों के आवंटन रद करने पर हाई कोर्ट ने लगाई रोक

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 26 Feb, 2021
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
high court of jharkhand
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रांचीः झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस राजेश शंकर की अदालत ने देवघर कृषि बाजार समिति की 52 दुकानों का आवंटन रद करने के आदेश पर रोक लगा दी है। अदालत ने इस मामले में देवघर एसडीओ को छह सप्ताह में जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है।

इस संबंध में अजीत सिंह और अन्य 36 लोगों ने हाई कोर्ट में याचिका दाखिल कर आवंटन रद करने को चुनौती दी है। याचिका में कहा गया है कि फरवरी माह में देवघर एसडीओ और अन्य अधिकारियों ने बाजार समिति परिसर का निरीक्षण किया था।

निरीक्षण के बाद एसडीओ ने कहा कि इन दुकानों में नियमों का पालन नहीं किया जा रहा हैं। इसके साथ ही एसडीओ ने सभी 52 दुकानों का आवंटन रद कर सभी को 28 मार्च तक दुकानें खाली कर उसकी चाभी एसडीओ कार्यालय में जमा करने का आदेश दिया है। 

See also  Ranchi: जमीन कारोबारी कमल भूषण हत्याकांड में डब्ल्यू कुजूर, उसका बेटा समेत तीन दोषी करार, सजा पर 22 सितंबर को सुनवाई

इसे भी पढ़ेंः हाई कोर्ट ने कहा, अदालतों की सुरक्षा के लिए विशेष पुलिस बल की हो तैनाती

गुरुवार को सुनवाई के दौरान प्रार्थियों के अधिवक्ता रूपेश सिंह ने अदालत को बताया गया कि एसडीओ का दुकानों के आवंटन रद करने का आदेश सही नहीं है। निरीक्षण के दौरान अनियमितता की बात कह दुकानों का लाइसेंस और आवंटन रद नहीं किया जा सकता।

एसडीओ की ओर से जारी आदेश में यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि दुकानों में किन नियमों और प्रावधानों का पालन नहीं किया गया है। आवंटन रद करने के पहले दुकानदारों को नोटिस भी नहीं दिया गया है और न ही उनका पक्ष सुना गया है, जो नैसर्गिक न्याय का उल्लंघन है।

See also  High Court News: ईडी अधिकारियों पर मारपीट के आरोप मामले की सीबीआई जांच का आदेश, सच आएगा सामने-कौन सही

ऐसे में एसडीओ के आदेश को निरस्त कर देना चाहिए। सुनवाई के बाद अदालत ने एसडीओ के दुकानों का आवंटन रद करने और खाली करने के आदेश पर रोक लगा दी। अदालत ने इस मामले में एसडीओ से जवाब मांगा है।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

2,377 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment