Jharkhand

झारखंड ऊर्जा उत्पादन निगम के कर्मियों के पेंशन में कटौती व वसूली पर हाई कोर्ट की रोक

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 17 Feb, 2021
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Jharkhand High Court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

झारखंड हाई कोर्ट के जस्टिस एसके द्विवेदी की अदालत में पेंशन में कटौती और वसूली करने के आदेश के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई हुई।

सुनवाई के बाद अदालत ने झारखंड उर्जा उत्पादन निगम लिमिटेड (जेयूयूएनएल) के आदेश पर रोक लगा दी और जेयूयूएनएल से जवाब मांगा है। मामले में अगली सुनवाई चार सप्ताह बाद होगी।

इसको लेकर दिनेश प्रसाद मंडल व अन्य 22 की ओर से हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की गई है। सुनवाई के दौरान अधिवक्ता चंचल जैन की ओर से अदालत को बताया गया कि जेयूयूएनएल की ओर से दिसंबर 2020 को एक आदेश जारी किया गया। इसमें कहा गया कि जेयूयूएनएल के 69 फोरमैन को बिना किसी नियम के ही हेड फोर मैन में प्रोन्नति दे दी गई है।

See also  Guilty in murder case: अपर बाजार के व्यवसायी हत्याकांड में एक महिला समेत पांच दोषी, सजा 28 जून को

इसलिए इन कर्मियों के पेंशन में कटौती की जाएगी और अब तक मिली अधिक राशि उनके पेंशन राशि से वसूली जाएगी। अदालत को बताया गया कि जेयूयूएनएल ने बिना शोकॉज किए ही ऐसा आदेश जारी किया है, जो सही नहीं है। इसलिए उक्त आदेश पर रोक लगाई जाए। इसके बाद अदालत ने जेयूयूएनएल के आदेश पर अगले आदेश तक रोक लगा दी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment