मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

दहेज उत्पीड़न: झारखंड के पूर्व डीजीपी डीके पांडेय को हाई कोर्ट में हाजिर होने का आदेश

former Jharkhand DGP dk pandey
---Advertisement---

रांची। झारखंड के पूर्व डीजीपी डीके पांडेय के खिलाफ उनकी बहू रेखा मिश्रा की ओर से दहेज उत्पीड़न मामले में दर्ज प्राथमिकी को रद करने की मांग वाली याचिका पर हाई कोर्ट में सुनवाई हुई।

सुनवाई के बाद जस्टिस आनंद सेन की अदालत ने दोनों पक्षों को सशरीर अदालत में हाजिर होने का आदेश दिया है। इस मामले में अगली सुनवाई 11 फरवरी को निर्धारित की गई है।इस दिन जस्टिस आनंद सेन की अदालत में फिजिकल सुनवाई होनी है।

सुनवाई के दौरान पूर्व डीजीपी डीके पांडेय की ओर से अदालत को बताया गया कि उनकी बहू रेखा मिश्रा की ने उनके उनकी पत्नी और बेटे के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है।

निचली अदालत ने इस मामले को मध्यस्थता में भेजा था। जहां पर आपसी सहमति से इस मामले को सुलझा लिया गया है। ऐसे में अब मामले में दर्ज प्राथमिकी को रद कर दिया जाना चाहिए।

इसके बाद अदालत ने कहा कि दोनों पक्ष 11 फरवरी को हाईकोर्ट में फिजिकली हाजिर होंगे और अदालत में उनका बयान रिकॉर्ड किया जाएगा। इसके बाद अदालत इस पर फैसला सुनाएगी।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

HC News: झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश एम.एस. सोनक की भावुक विदाई: “न्यायपालिका के प्रति सम्मान अर्जित करना होता है, दिया नहीं जाता”

High court news

HC News: डायन बताकर महिला की हत्या मामले में दोषी की उम्रकैद बरकरार, हाईकोर्ट ने खारिज की अपील

High court news

HC News: धनबाद मारपीट व छेड़खानी मामला: तीन आरोपियों की याचिका खारिज, आपराधिक कार्यवाही जारी रखने का हाईकोर्ट का आदेश

High court news

HC News: जेपीएससी एसीएफ और एफआरओ भर्ती रद्द करने के खिलाफ याचिकाओं पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा

High court news

HC News: ईडी को मैनेज करने के नाम पर 6 करोड़ के लेन-देन मामला: पुलिस जांच पर रोक बरकरार, अगली सुनवाई 7 दिसंबर को

HC News: जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद झारखंड हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त

Leave a Comment