मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

एचएन-33ः हाईकोर्ट ने कहा- तेज गति पर अंकुश लगाने के लिए लगाएं स्पीड टेस्टिंग गन

high court of jharkhand
---Advertisement---

रांचीः रांची- जमशेदपुर (NH-33) फोरलेनिंग की धीमी गति को लेकर स्वत: संज्ञान दर्ज मामले में गुरुवार को (Jharkhand High Court) झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। अदालत ने मौखिक टिप्पणी करते हुए कहा कि एनएच 33 पर वाहनों की गति को नियंत्रित करने के लिए स्पीड टेस्टिंग गन लगाएं।

अदालत ने कहा कि सड़क बेहतर बनने के बाद वाहनों की रफ्तार तेज होगी। इसपर अंकुश के लिए स्पीड टेस्टिंग गन (Speed Testing Gun) लगाएं और तेज गति से वाहन चलाने वालों से टोल टैक्स पर जुर्माना वसूलने की व्यवस्था की जा सकती है।  

जस्टिस अपरेश कुमार सिंह व रत्नाकर भेंगरा की अदालत में सुवनाई के दौरान एनएचएआई ने बताया कि कोविड- 19 के चलते सड़क निर्माण में संवेदक को छह माह का एक्सटेंशन दिया गया है। रांची- जमशेदपुर सड़क निर्माण का कार्य जून 2021 तक पूरा कर लिया जाएगा।

इसे भी पढ़ेंः सुप्रीम कोर्ट शुक्रवार को कामेडियन कुणाल कामरा पर अवमानना चलाने के मामले में सुनाएगा फैसला

इसके अलावा वाटरपाइप लाइन, ऑप्टिकल फाइबर और सर्विस रोड के काम के लिए अलग से टेंडर जारी किया जाएगा। इसके बाद कोर्ट ने एनएचएआई को प्रगति रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश देते हुए अगली सुनवाई की तिथि 27 जनवरी को निर्धारित की है।

एनएच के बरही- हजारीबाग एनएच के लिए पेड़ों की कटाई से संबंधित जनहित याचिका पर भी कोर्ट ने सुनवाई की। कोर्ट ने सरकार से पूछा है कि बरही- हजारीबाग स्ट्रैच पर 14 इंच परिधि से कम वाले कितने पेड़ों टांसप्लांटेशन किया गया।

इस दौरान कितने पेड़ काटे गए और इसके बदले में कितने पौधे लगाए गए हैं। साथ ही कोर्ट ने राज्य सरकार से पूछा कि पेड़ों के टांसप्लांटेशन के लिये मशीन खरीदने के संबंध में क्या निर्णय लिया गया है।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

High court news

HC News: रेलवे के तीन सहायक लोको पायलटों की याचिका Dismissed, विभागीय कार्रवाई और सजा बरकरार

High court news

HC News: गुमला के 42 साल पुराने हत्याकांड में झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: दोषसिद्धि बरकरार, लेकिन नाबालिग होने के कारण उम्रकैद की सजा रद्द

HC News: झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश एम.एस. सोनक की भावुक विदाई: “न्यायपालिका के प्रति सम्मान अर्जित करना होता है, दिया नहीं जाता”

High court news

HC News: डायन बताकर महिला की हत्या मामले में दोषी की उम्रकैद बरकरार, हाईकोर्ट ने खारिज की अपील

High court news

HC News: धनबाद मारपीट व छेड़खानी मामला: तीन आरोपियों की याचिका खारिज, आपराधिक कार्यवाही जारी रखने का हाईकोर्ट का आदेश

High court news

HC News: जेपीएससी एसीएफ और एफआरओ भर्ती रद्द करने के खिलाफ याचिकाओं पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा

Leave a Comment