मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

HC News: तीन साल की बीएससी डिग्री पर जेएसएससी ने रोकी नियुक्ति, हाईकोर्ट ने लगाई फटकार; आठ सप्ताह में नौकरी देने का आदेश

High court news
---Advertisement---

गणित-विज्ञान सहायक आचार्य पद की अभ्यर्थी को मिली राहत, बर्दवान विश्वविद्यालय की डिग्री में फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स की पुष्टि के बाद आयोग की आपत्ति खारिज

Ranchi News: सहायक आचार्य नियुक्ति प्रक्रिया में तीन साल की स्नातक डिग्री को लेकर झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की आपत्ति को हाईकोर्ट ने गलत करार दिया है। अदालत ने स्पष्ट किया कि बर्दवान विश्वविद्यालय से विज्ञान विषय में तीन साल की सामान्य स्नातक डिग्री प्राप्त अभ्यर्थी गणित और विज्ञान विषय के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता पूरी करती है। इसके साथ ही अदालत ने अभ्यर्थी के नॉन-क्रीमीलेयर प्रमाणपत्र को समय पर जमा नहीं करने संबंधी आयोग की दलील भी खारिज कर दी। जस्टिस दीपक रोशन की अदालत ने जेएसएससी को छह सप्ताह के भीतर अभ्यर्थी के नाम की नियुक्ति के लिए अनुशंसा करने और इसके बाद शिक्षा विभाग को चार सप्ताह में नियुक्ति पत्र जारी करने का निर्देश दिया है।

मामला दुमका की रहने वाली मिथु सेन उर्फ मिथु सेन नंदी का है। उन्होंने विज्ञापन संख्या 13/2023 के तहत कक्षा छह से आठ के लिए गणित एवं विज्ञान विषय में सहायक आचार्य पद पर आवेदन किया था। अभ्यर्थी के पास बर्दवान विश्वविद्यालय से विज्ञान विषय में तीन साल की स्नातक डिग्री थी। उन्होंने फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स की पढ़ाई की थी। इसके अलावा उनके पास 50 प्रतिशत से अधिक अंक, एक वर्षीय बीएड की डिग्री और कक्षा छह से आठ के लिए झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेटेट) उत्तीर्ण होने की योग्यता भी थी।

परीक्षा में शामिल होने के बाद उनका नाम दस्तावेज सत्यापन के लिए जारी सूची में आया था। 12 जून 2025 को उन्होंने दस्तावेजों का सत्यापन कराया। इसके बाद जेएसएससी ने छह जुलाई 2025 को पत्र जारी कर दो आपत्तियां उठाईं। आयोग का कहना था कि अभ्यर्थी के पास आवेदन किए गए विषय में तीन साल की स्नातक डिग्री नहीं है। साथ ही बीसी-दो श्रेणी के आरक्षण के लिए नॉन-क्रीमीलेयर प्रमाणपत्र भी जमा नहीं किया गया है।

अभ्यर्थी ने 15 जुलाई 2025 को आयोग के समक्ष जवाब दाखिल किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी तीन साल की बीएससी सामान्य डिग्री में फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स विषय शामिल हैं। साथ ही निर्धारित समय के भीतर नॉन-क्रीमीलेयर प्रमाणपत्र भी जमा कर दिया गया है। इसके बावजूद 18 जुलाई 2025 को जारी अंतिम मेधा सूची में उनका नाम शामिल नहीं किया गया। इसके बाद उन्होंने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया।

सुनवाई के दौरान अदालत ने मूल प्रमाणपत्र का अवलोकन किया। उसमें दर्ज PHSP, CEMP और MTMP संक्षिप्त शब्दों का अर्थ क्रमशः फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स पाया गया। अदालत ने कहा कि अभ्यर्थी के पास विज्ञान विषय में तीन साल की वैध स्नातक डिग्री है और वह विज्ञापन की शैक्षणिक योग्यता पूरी करती हैं। इसलिए इस आधार पर उनकी उम्मीदवारी पर आपत्ति टिकाऊ नहीं है।

नॉन-क्रीमीलेयर प्रमाणपत्र के संबंध में भी अदालत ने पाया कि जेएसएससी ने अभ्यर्थी को 15 जुलाई 2025 तक प्रमाणपत्र जमा करने का निर्देश दिया था और उन्होंने उसी तारीख को इसे जमा कर दिया था। ऐसे में आयोग की यह दलील स्वीकार नहीं की जा सकती कि प्रमाणपत्र निर्धारित समय के बाद दिया गया।

अदालत ने छह जुलाई 2025 को जारी जेएसएससी की आपत्ति को निरस्त करते हुए याचिका स्वीकार कर ली। आयोग को आदेश की प्रति मिलने के छह सप्ताह के भीतर अभ्यर्थी के नाम की अनुशंसा करनी होगी। इसके बाद स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग को चार सप्ताह के भीतर नियुक्ति पत्र जारी करना होगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

High court news

HC News: सीसीएल और कंस्ट्रक्शन कंपनी विवाद: झारखंड हाईकोर्ट ने रिटायर्ड जस्टिस जया रॉय को नियुक्त किया आर्बिट्रेटर (मध्यस्थ)

High court news

Big Breaking news.: संथाल बेटियों के संपत्ति हक पर झारखंड हाईकोर्ट की बड़ी मुहर, 41 साल पुराने जमीन विवाद का अंत

civil court

Court News: झारखंड माध्यमिक आचार्य परीक्षा में नकल मामला: केंद्र समन्वयक और ऑब्जर्वर समेत तीन के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

High court news

HC News: देवघर चारा घोटाला अपील: लालू प्रसाद के वकील ने तीन सरकारी गवाहों को माफी देने की प्रक्रिया पर उठाए सवाल

civil court

Ranchi POCSO Court News: 13 साल की नाबालिग को दिल्ली ले जाकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोपी राज कुमार को झटका, जमानत याचिका खारिज

High court news

HC News: नाबालिग बच्चे के साथ दरभंगा से दौड़ती रही पत्नी, बार-बार तारीख लेकर सुनवाई टालता रहा पति, हाईकोर्ट ने पति पर लगाया 25 हजार रुपये का हर्जाना

Leave a Comment