चश्मदीद गवाह ने चाकू मारने का दिया है स्पष्ट बयान; जस्टिस अनिल कुमार चौधरी की अदालत ने कहा- ‘आरोप गंभीर, साक्ष्यों से छेड़छाड़ और फरार होने की आशंका’
Ranchi News: Jharkhand High Court ने सरायकेला-खरसावां के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में हुए हत्याकांड के आरोपी दशरथ प्रसाद को जमानत देने से इनकार कर दिया है। Justice Anil Kumar Choudhary की पीठ ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की नियमित जमानत याचिका (B.A. No. 10596 of 2026) खारिज कर दी। यह मामला आदित्यपुर थाना कांड संख्या 299/2025 (संबंधित सत्र वाद संख्या 10/2026) से जुड़ा है, जो भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धारा 103 (हत्या) और 3(5) (समान आशय) के तहत दर्ज किया गया है। आरोप है कि सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर (आदर्श नगर) निवासी दशरथ प्रसाद (57 वर्ष) ने अन्य सह-आरोपियों के साथ मिलकर सूचक के भाई पुटूस कुमार की चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए दशरथ प्रसाद को हिरासत में लिया था, जो 20 नवंबर 2025 से न्यायिक हिरासत में हैं।
याचिकाकर्ता और अभियोजन पक्ष की दलीलें
आरोपी पक्ष का तर्क: याचिकाकर्ता के अधिवक्ता खुशबू कुमारी ने अदालत में दलील दी कि दशरथ प्रसाद को झूठा फंसाया गया है और उनका कोई आपराधिक इतिहास नहीं है। उन्होंने कहा कि ट्रायल के दौरान दो गवाह (PW-2 और PW-3) पक्षद्रोही (Hostile) हो चुके हैं और अभियोजन पक्ष के मामले का समर्थन नहीं किया है। साथ ही, वे करीब एक साल से हिरासत में हैं और मुकदमे की सुनवाई में सहयोग करने को तैयार हैं।
चश्मदीद गवाह का पहलू: सुनवाई के दौरान यह तथ्य भी सामने आया कि मामले में एक चश्मदीद गवाह (PW-1) ने स्पष्ट रूप से बयान दिया है कि मृतक को आरोपी दशरथ प्रसाद ने चाकू मारा, जिससे उनकी मौत हो गई।
राज्य सरकार का विरोध: राज्य सरकार की ओर से अपर लोक अभियोजक (Addl. P.P.) सुषमा ऐंड ने जमानत याचिका का कड़ा विरोध किया। उन्होंने कहा कि पुटूस कुमार की हत्या जैसे गंभीर आरोप को देखते हुए यदि आरोपी को जमानत दी जाती है, तो उनके फरार होने और साक्ष्यों व गवाहों को प्रभावित करने की पूरी संभावना है।




