Jharkhand High Court

Teacher appointment: वन मैन फैक्ट फाइंडिंग कमीशन ने अभ्यर्थियों से मांगा प्राप्तांक का ब्यौरा, JSSC ने दिया जवाब

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 06 Oct, 2026
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
High court news
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi HC News: स्नातक प्रशिक्षित शिक्षक ( Teacher appointment) संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2016 से जुड़ी नियुक्ति में कथित अनियमितताओं की जांच कर रहे वन मैन फैक्ट फाइंडिंग कमीशन ने अभ्यर्थियों से उनके अंकों का विस्तृत ब्योरा मांगा है।

सेवानिवृत्त जस्टिस गौतम कुमार चौधरी की अध्यक्षता वाले कमीशन ने मंगलवार को सुनवाई के दौरान ब्योरा मांगा। इस दौरान झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) ने अभ्यर्थियों की नियुक्ति से संबंधित दस्तावेज कमीशन के समक्ष प्रस्तुत किए।

कमीशन ने निर्देश दिया कि 2 अगस्त 2022 के बाद नियुक्त अभ्यर्थियों से अधिक अंक प्राप्त करने वाले प्रार्थी अपने कोटिवार और विषयवार अंकों का पूरा विवरण निर्धारित फॉर्मेट में प्रस्तुत करें। मामले की अगली सुनवाई 14 अक्टूबर को होगी।

See also  Plamu News: पलामू जेल प्रशासन ने बंदियों को दी नए आपराधिक कानून की जानकारी

इससे पहले हुई सुनवाई में कमीशन ने जेएसएससी की ओर से प्रस्तुत संशोधित स्टेट मेरिट लिस्ट पर सवाल उठाया था। कमीशन ने कहा था कि जेएसएससी द्वारा प्रस्तुत संशोधित स्टेट वाइज मेरिट लिस्ट सुप्रीम कोर्ट के फैसले के अनुरूप नहीं है। इसके बाद आयोग को सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुरूप नई संशोधित स्टेट मेरिट लिस्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया था।

17,786 पदों पर होनी थी नियुक्ति

झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस दीपक रोशन की अदालत ने मीना कुमारी एवं अन्य की ओर से दायर 257 याचिकाओं पर फैसला सुनाते हुए मामले की जांच के लिए वन मैन फैक्ट फाइंडिंग कमीशन गठित करने का निर्देश दिया था।

See also  Jharkhand H.Court News: झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य के 496 न्यायिक अधिकारियों को बांटे टैब

कमीशन को तीन महीने के भीतर जांच रिपोर्ट सौंपनी थी। सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति गौतम कुमार चौधरी को इसका अध्यक्ष बनाया गया है। निर्धारित समय सीमा पूरी होने के बाद न्यायमूर्ति दीपक रोशन की अदालत ने जांच रिपोर्ट पेश करने की अवधि को तीन महीने के लिए और बढ़ा दिया है।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

2,342 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment