Ranchi News: बड़गाईं अंचल की 8.86 एकड़ जमीन फर्जीवाड़े और मनी लॉन्ड्रिंग मामले के आरोपी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर अब 30 सितंबर को आरोप गठन किया जाएगा। कोर्ट के निर्देश पर वे 24 सितंबर को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) के माध्यम से जज के सामने पेश हुए और दस्तावेज देखने के लिए समय की मांग की। इस पर अदालत ने छह दिन का समय देते हुए अगली तारीख 30 सितंबर निर्धारित की है। उस दिन अदालत बैठने के एक घंटे बाद आरोप गठन पर सुनवाई होगी। इस मामले में कुल 17 आरोपियों में से 16 पर पहले ही आरोप तय किया जा चुका है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर आरोप गठन होते ही इस मामले में औपचारिक रूप से ट्रायल प्रारंभ हो जाएगा।
ED Court News: बड़गाईं जमीन घोटाला: सीएम हेमंत सोरेन पर आरोप गठन अब 30 सितंबर को, दस्तावेज देखने के लिए मांगा समय

