high court news

HC News: झारखंड हाईकोर्ट को मिले तीन नए जज, चीफ जस्टिस एमएस सोनक ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 23 Sep, 2026
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
HC News: झारखंड हाईकोर्ट को मिले तीन नए जज, चीफ जस्टिस एमएस सोनक ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi News: झारखंड उच्च न्यायालय में सोमवार को तीन नए न्यायाधीशों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश (चीफ जस्टिस) एमएस सोनक ने ग्राउंड फ्लोर पर आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में तीनों नए जजों—मनोज प्रसाद, अखिल कुमार और राम शर्मा को शपथ दिलाई। इसके साथ ही झारखंड हाईकोर्ट में जजों की कुल संख्या बढ़कर 16 हो गई है।

शपथ ग्रहण समारोह की शुरुआत में केंद्र सरकार द्वारा जारी नियुक्ति से संबंधित वारंट को पढ़कर सुनाया गया। इसके बाद सबसे पहले जस्टिस मनोज प्रसाद, फिर जस्टिस अखिल कुमार और अंत में जस्टिस राम शर्मा ने शपथ ली।

See also  कोडरमा घाटी की जर्जर सड़क पर हाईकोर्ट ने एनएचएआई से कहा- जल्द बनाएं चलने योग्य सड़क

HC News: झारखंड हाईकोर्ट को मिले तीन नए जज, चीफ जस्टिस एमएस सोनक ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ

HC News: झारखंड हाईकोर्ट को मिले तीन नए जज, चीफ जस्टिस एमएस सोनक ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ

प्रधान जिला जज से बने हाईकोर्ट के जज:

  • जस्टिस मनोज प्रसाद: पदोन्नति से पूर्व गढ़वा में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश (PDJ) के पद पर तैनात थे।

  • जस्टिस अखिल कुमार: साहिबगंज में PDJ के रूप में कार्यरत थे।

  • जस्टिस राम शर्मा: डालटनगंज (पलामू) में PDJ के पद पर पदस्थापित थे।

शपथ ग्रहण समारोह के तुरंत बाद तीनों नव नियुक्त जजों ने न्यायिक कार्य शुरू कर दिया। चीफ जस्टिस एमएस सोनक के साथ जस्टिस मनोज प्रसाद, जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद के साथ जस्टिस अखिल कुमार और न्यायमूर्ति रंगन मुखोपाध्याय के साथ जस्टिस राम शर्मा की खंडपीठ ने सूचीबद्ध मामलों की सुनवाई की।

CourtNews Desk

1,849 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment