high court news

मारपीट में सीआरपीएफ जवानों को आरोपी नहीं बनाने पर सरकार से मांगा जवाब

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 07 Oct, 2020
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
high court of jharkhand
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रांची। झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस आनंद सेन की अदालत में प्राथमिकी में संशोधन को लेकर दाखिल याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के बाद अदालत ने राज्य सरकार से जवाब मांगा है। अदालत ने सरकार पूछा है कि पीड़ितों के बयान के आधार पर प्राथमिकी में संशोधित करते हुए सीआरपीएफ के जवानों को आरोपी क्यों नहीं बनाया गया। इसकी पूरी जानकारी शपथ पत्र के माध्यम से राज्य सरकार को अदालत में दाखिल करने का निर्देश दिया है।

इस संबंध में बमिया सुरीन की ओर से हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई है। सुनवाई के दौरान प्रार्थी की ओर से अदालत को बताया कि चाईबासा के चिड़ियाबेडा टोला में 15 जून 2020 को सीआरपीएफ के जवानों ने ग्रामीणों की पीटाई की थी। जिसमें कई ग्रामीण घायल हुए थे। इस मामले में मारपीट करने वाले सीआरपीएफ के जवानों को आरोपी बनाने की बजाय पुलिस ने नक्सलियों को आरोपी बना दिया।

See also  Ranchi/ H court: हाईकोर्ट ने सरकार से पैनम कोल माइंस के अवैध खनन करने पर अब तक की गयी कानूनी कार्रवाई की मांगी विस्तृत रिपोर्ट

इसे भी पढ़ेंः व्याख्याता घोटाले के आरोपियों की अग्रिम जमानत पर सुनवाई जारी

पीड़ितों ने गोइलकेरा थाना में कांड संख्या 20/2020 के तहत दर्ज प्राथमिकी में संशोधन कर नक्सलियों की जगह सीआरपीएफ के जवानों को आरोपी बनाने की मांग करते हुए ऑनलाइन प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसके अलावा पीड़ितों ने एसपी को भी आवेदन दिया, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई है।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

2,377 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment