high court news

टेरर फंडिंग के आरोपियों की ओर से बहस पूरी, अब एनआईए देगी जवाब

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 07 Oct, 2020
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
high court of jharkhand
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रांची। झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस डॉ रवि रंजन व जस्टिस एसएन प्रसाद की अदालत में टेरर फंडिंग मामले में आरोपियों विनीत, अमित और महेश अग्रवाल की याचिका पर सुनवाई हुई। इस मामले में बुधवार को तीनों की ओर से बहस पूरी कर ली गई। अब मामले में एनआईए की ओर से इनकी बहस का जवाब दिया जाएगा। हालांकि अदालत ने तीनों आरोपियों को पूर्व में मिली अंतरिम राहत को बरकरार रखा है। इस मामले में 15 अक्टूबर को अगली सुनवाई निर्धारित की गई है।

इसे भी पढ़ेंः फीस नहीं मिलने से निजी स्कूलों की हालत खराब, अदालत ने सरकार से मांगा जवाब

See also  डालसा का अभियानः सदर अस्पताल में लगा विशेष कैंप में 84 दिव्यांग बच्चों का दिव्यांग सर्टिफिकेट के लिए हुआ रजिस्ट्रेशन

सुनवाई के दौरान अपीलार्थियों की ओर से अदालत को बताया गया कि इस मामले में पुलिस की ओर से दाखिल चार्जशीट में उन्हें पीड़ित बताया गया। एनआईए की पहली चार्जशीट में भी ऐसा ही था, लेकिन बाद में एनआईए की पूरक चार्जशीट में इन्हें आरोपी बना दिया गया।इसलिए इस मामले को निरस्त कर देना चाहिए। सुनवाई के दौरान आरोपियों के अधिवक्ता ने अदालत को बताया कि इस मामले में हाईकोर्ट ने उनके खिलाफ किसी भी प्रकार की पीड़क कार्रवाई नहीं किए जाने का आदेश दिया है।

एनआईए द्वारा अपनी वेबसाइट पर इन आरोपियों को भगोड़ा घोषित कर अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी मसूद अजहर के बगल में चित्र लगाने पर आरोपियों के अधिवक्ता की ओर से कड़ी आपत्ति जताई गई। इस पर संज्ञान में लेते हुए अदालत ने एनआइए को शपथ पत्र के माध्यम से जवाब दाखिल कर सभी पक्षों को सुनवाई से पूर्व जवाब की कॉपी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।

See also  Assistant Professor Appointment: हाईकोर्ट के आदेश पर जेपीएससी ने तत्काल लिया अभ्यर्थी का साक्षात्कार, एक सीट रिक्त रखने का आदेश
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment