Civil Court News

Court News: सुप्रीम कोर्ट से राहत के बाद जेल से बाहर आए पूर्व मंत्री आलमगीर आलम और संजीव लाल

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 14 May, 2026
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Image 2024 05 15 at 21.58.37
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi News: टेंडर कमीशनखोरी की कथित राशि के मनी लाउंड्रिंग मामले में पिछले करीब दो वर्षों से जेल में बंद राज्य के पूर्व मंत्री Alamgir Alam और उनके आप्त सचिव रहे Sanjeev Lal गुरुवार को बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा होटवार से बाहर आ गए। दोनों को सोमवार को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिली थी, जिसके बाद गुरुवार को जमानत की सभी औपचारिकताएं पूरी की गईं। अदालत में दोनों की ओर से बंध पत्र दाखिल किया गया। आलमगीर आलम के दो जमानतदारों में उनकी पत्नी भी शामिल रहीं। साथ ही दोनों आरोपियों की ओर से एक-एक लाख रुपये के दो निजी मुचलके भरे गए। सभी कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद अदालत से रिलीज आदेश जेल प्रशासन को भेजा गया, जिसके बाद दोनों को रिहा कर दिया गया।

See also  यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या के खिलाफ मुकदमों पर सीजेएम की कोर्ट करेगी सुनवाई

गौरतलब है कि विशेष पीएमएलए अदालत और झारखंड हाईकोर्ट से राहत नहीं मिलने के बाद दोनों ने 25 जुलाई 2025 को सुप्रीम कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की थी। सुनवाई के बाद सर्वोच्च अदालत ने उन्हें राहत प्रदान की। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने Alamgir Alam को 15 मई 2024 को लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था। यह मामला उस समय चर्चा में आया था जब संजीव लाल के घरेलू सहायक के घर से करीब 32 करोड़ रुपये नकद बरामद किए गए थे। इसके बाद ईडी ने कथित टेंडर कमीशनखोरी और मनी लाउंड्रिंग के आरोपों में व्यापक जांच शुरू की थी।

See also  Court News: साक्ष्य के अभाव में दो सगे भाई बरी, साइकिल स्टैंड विवाद में हुई थी महेंद्र बेदिया की हत्या
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment