मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

Jharkhand News: पांच साल बाद झारखंड को मिला नया लोकायुक्त, जस्टिस अमिताभ कुमार गुप्ता ने ली शपथ

---Advertisement---

Ranchi News: झारखंड की राजधानी रांची के लोक भवन में मंगलवार को आयोजित समारोह में राजपाल संतोष कुमार गंगवार ने झारखंड उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश अमिताभ कुमार गुप्ता को लोकायुक्त, झारखंड के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. न्यायाधीश डीएन उपाध्याय के निधन के बाद से यह पद खाली था. शपथ ग्रहण के पूर्व राज्य के मुख्य सचिव अविनाश कुमार द्वारा अमिताभ कुमार गुप्ता की लोकायुक्त के रूप में नियुक्ति संबंधी वारंट पढ़ा. इसके बाद राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव डॉ नितिन कुलकर्णी ने नवनियुक्त लोकायुक्त को शपथ ग्रहण के लिए आमंत्रित किया.

मुख्यमंत्री भी रहे मौजूद
इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी मौजूद रहे और इस महत्वपूर्ण संवैधानिक प्रक्रिया के साक्षी बने. शपथ ग्रहण समारोह के बाद राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने लोकायुक्त श्री अमिताभ कुमार गुप्ता को अपनी ओर से हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी.

गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति
इस अवसर पर राज्य के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, मंत्री राधाकृष्ण किशोर, मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह, राज्यसभा सांसद डॉ महुआ माजी, मेयर रौशनी खलखो, गृह सचिव वंदना दादेल, डीजीपी तदासा मिश्रा, रांची डीसी मंजुनाथ भाजयंत्री सहित कई वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे.

लोकायुक्त का पद पिछले कुछ वर्षों से खाली था
उच्च न्यायालय ने इस महीने की शुरुआत में झारखंड सरकार को लोकायुक्त और अन्य संवैधानिक अधिकारियों की नियुक्ति प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया था. राज्यपाल ने 16 अप्रैल को गुप्ता को झारखंड का लोकायुक्त नियुक्त किया था.

न्यायिक सेवा का लंबा अनुभव
अमिताभ कुमार गुप्ता का जन्म 31 मई 1959 को हुआ और दिल्ली विश्वविद्यालय के विधि संकाय से एलएलबी की उपाधि ली और उसी संस्थान से उन्होंने स्नातकोत्तर की पढ़ाई भी की. उन्होंने 11 जून 1997 को बिहार उच्च न्यायिक सेवा में अतिरिक्त जिला न्यायाधीश के रूप में कार्यभार संभाला. उन्हें 2013 में झारखंड उच्च न्यायालय में अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया गया और वह 30 मई 2021 को सेवानिवृत्त हुए.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

High court news

HC News: सीसीएल और कंस्ट्रक्शन कंपनी विवाद: झारखंड हाईकोर्ट ने रिटायर्ड जस्टिस जया रॉय को नियुक्त किया आर्बिट्रेटर (मध्यस्थ)

High court news

Big Breaking news.: संथाल बेटियों के संपत्ति हक पर झारखंड हाईकोर्ट की बड़ी मुहर, 41 साल पुराने जमीन विवाद का अंत

civil court

Ranchi POCSO Court News: 13 साल की नाबालिग को दिल्ली ले जाकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोपी राज कुमार को झटका, जमानत याचिका खारिज

civil court

Court News: हिंदपीढ़ी मॉल जमीन विवाद: Builder गुरबीर सिंह पर मानहानि व अपमान मामले में संज्ञान, पूर्व सांसद अजय मारू समेत 7 अन्य आरोपियों के खिलाफ परिवाद खारिज

civil court

Court News: रिम्स भूमि घोटाला: गिरफ्तार 7 अधिकारियों से शनिवार से ACB पूछताछ करेगी, कोर्ट ने 5 दिन की रिमांड मंजूर की

High court news

HC News: जमशेदपुर के चर्चित राम सकल प्रसाद हत्याकांड में आरोपी संदीप तापड़िया को हाईकोर्ट से झटका, डिस्चार्ज याचिका खारिज

Leave a Comment