Civil Court News

Jharkhand News: गांजा तस्करी मामले में बसंत साहू को पांच साल की जेल, 50 हजार जुर्माना

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 28 Nov, 2025
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
image 10
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now


Ranchi News: मादक पदार्थ गांजा तस्करी के मामले में ट्रायल फेस कर रहा अभियुक्त बसंत साहू को दोषी पाकर सिविल कोर्ट रांची के अपर न्यायायुक्त 5 की अदालत ने शुक्रवार को पांच साल की कठोर कारावास की सजा सुनाई। साथ ही उस पर 50 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया। जुर्माने की राशि नहीं देने पर उसे अतिरिक्त दो साल जेल काटनी होगी। बसंत साहू की गिरफ्तारी के बाद से वह निरंतर न्यायिक हिरासत में था। मामले के एक अन्य आरोपी दिनेश साहू के खिलाफ ट्रायल जारी है। मामला 5 फरवरी 2023 का है। चान्हो थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अभियुक्त को धर दबोचा था। तलाशी के दौरान टेंपो में छुपाकर रखे गए दो बंडलों में 3 किलो 700 ग्राम गांजा बरामद किया गया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि बरामद गांजा लोहरदगा बाजार स्थित एक चाय दुकान में स्टोर किया जाता था और बाद में बुढ़मू क्षेत्र में सप्लाई किया जाता था।

See also  Court News: सिविल कोर्ट में रक्तदान शिविर:काले कोट के पीछे लाल दिल: जज और वकीलों ने एक साथ किया रक्तदान

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment