high court news

Ranchi/H Court News: रजिस्ट्रार जनरल मनोज प्रसाद बने गढ़वा के जिला जज, दिवाकर पांडे रजिस्ट्रार(ज्यूडिशियल)- हाईकोर्ट ने न्यायिक अधिकारियों के स्थानांतरण और नियुक्ति की अधिसूचना जारी की

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 10 Sep, 2025
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
image 12
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi: झारखंड उच्च न्यायालय, रांची ने बुधवार को कई वरिष्ठ न्यायिक अधिकारियों के स्थानांतरण और नई नियुक्तियों से जुड़ी अधिसूचना जारी की।

जारी अधिसूचना के अनुसार—मनोज प्रसाद, जो अब तक झारखंड उच्च न्यायालय, रांची के रजिस्ट्रार जनरल के पद पर कार्यरत थे, उन्हें गढ़वा के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बनाया गया है।

राम शर्मा, रजिस्ट्रार (सतर्कता), को डाल्टनगंज का प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।

कौशल किशोर झा नंबर 2, जो गढ़वा के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश थे, अब देवघर के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश होंगे।

अशोक कुमार नंबर 2, देवघर के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, को झारखंड उच्च न्यायालय, रांची का रजिस्ट्रार (स्थापना) नियुक्त किया गया है।

See also  दहेज उत्पीड़नः पूर्व डीजीपी और उनके परिजनों के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को हाईकोर्ट ने किया निरस्त

सत्य प्रकाश सिन्हा, रजिस्ट्रार (स्थापना), को उच्च न्यायालय का रजिस्ट्रार जनरल बनाया गया है।

निकेश कुमार सिन्हा, रजिस्ट्रार (न्यायिक), को रजिस्ट्रार (सतर्कता) का प्रभार दिया गया है।

वहीं, दिवाकर पांडे, जो डाल्टनगंज के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश हैं, उन्हें उच्च न्यायालय, रांची का रजिस्ट्रार (न्यायिक) नियुक्त किया गया है।

इस अधिसूचना के साथ ही झारखंड न्यायिक सेवा में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment