Jharkhand

Ranchi: रांची जिला बार भवन परिसर में वकीलों और जजों ने मनाया करम पर्व, गूंजे पारंपरिक गीत, दी बधाई

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 02 Sep, 2025
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Ranchi: रांची जिला बार भवन परिसर में वकीलों और जजों ने मनाया करम पर्व, गूंजे पारंपरिक गीत, दी बधाई
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Ranchi: रांची जिला बार भवन परिसर में वकीलों और जजों ने मनाया करम पर्व, गूंजे पारंपरिक गीत, दी बधाई

Ranchi: जिला बार एसोसिएशन के नए बार भवन परिसर में मंगलवार को वकीलों के बीच अलग ही माहौल देखने के मिला। मौका था प्रकृति का पर्व करम त्योहार पर झुमते अधिवक्ता परिवार। जी हां रांची जिला बार एसोसिएशन के बैनर तले मंगलवार, 2 सितंबर को नए बार भवन परिसर में वकीलों के बीच करम पर्व धुमधाम से मनाया गया। इस मौके पर सिविल कोर्ट रांची के प्रधान न्यायायुक्त अनिल कुमार मिश्रा-1 समेत सेशन जज एवं अन्य न्यायिक पदाधिकारियों ने प्रकृति का पर्व करम पर्व में शामिल हुए। वकीलों को बधाई दी। कहा इस पर्व के माध्यम से यही संदेश जाता है प्रकृति के साथ कैसे जीना है। सब कुछ हमें प्रकृति ने ही दिया है। इसके बिना जीने की कल्पना नहीं कर सकते हैं। जहां भी रहे प्रकृति के साथ जीना होता है।

See also  HC News: 1989 से बकाया वेतन का लाभ कागज पर मिला, हाईकोर्ट ने छह सप्ताह में खाते में राशि देने का आदेश दिया
Ranchi: रांची जिला बार भवन परिसर में वकीलों और जजों ने मनाया करम पर्व, गूंजे पारंपरिक गीत, दी बधाई

बार एसोसिएशन के महासचिव संजय कुमार विद्रोही ने न्यायायुक्त से बार भवन के सामने वाली जमीन मांगी। करम पर्व पर कहा कि करम पर्व प्रकृति की पूजा है, पर्यावरण का सम्मान है। यह केवल एक पूजा या समारोह नहीं है बल्कि पूरा का पूरा विज्ञान है। करम डाल की पूजा तो सांकेतिक है। यह संदेश है कि जरूरत पड़े तो पेड-पौधों की छटनी करो, उसे जड़ विहीन मत करो। समारोह में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शंभू प्रसाद अग्रवाल, प्रशासनिक सचिव अभिषेक कुमार भारती, कोषाध्यक्ष मुकेश कुमार केसरी, सहायक कोषाध्यक्ष दीनदयाल सिंह, सदस्य बीरेंद्र प्रताप, बबलू कुमार सिंह, शंकर कुमार शर्मा, मनीष कुमार, रामकृष्ण भगत, सोसन नाग, असीम कच्छप, शष्टी रंजन महतो, राज किशोर महतो समेत सभी पदधारियों एवं काफी संख्या में पुरूष के साथ महिला अधिवक्ताओं ने पारंपरिक गीत पर झूमकर करम पर्व मनाया। बाद में प्रसाद का वितरण किया गया।

See also  HC News: 51 बच्चों की तस्करी मामले में आरोपी विरोढ़ी खेरवार की जमानत याचिका हाईकोर्ट से खारिज

इनलोगों की रही महत्वपूर्ण भूमिकाः

सोसन नाग, सुषमा तिग्गा, नालिनी पॉलिना कुजूर, पुष्पा तिर्की, रिना किंडो, दुर्गी कुमारी, निमी मिंज, पूनम प्रभाकर, पूर्णिमा नायक, निकोलस लकड़ा, शष्टि रंजन महतो, निर्मल मुंडा, अरूण ए टोपनो, शंकर टोप्पो, थुमा तिर्की, गुरुपदो महतो, अमर सिंह महतो, गोपेश्वर महतो काफी संख्या में महिला -पुरुष अधिवक्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

CourtNews Desk

1,849 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment